Samsung Galaxy Z Flip के ऑफिशियल रेंडर्स आए सामने, Moto Razr को देगा टक्कर

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने हाल ही में इंडियन मार्केट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी एस10 लाइट को लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी अगले महीने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S20 लॉन्च करने जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 14 फरवरी को बीच से मुड़ने वाला Galaxy Z Flip भी लॉन्च करेगी। Galaxy Z Flip को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब इस डिवाइस के ऑफिशियल रेंडर सामने आ गए हैं।

WinFuture ने इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल रेंडर्स को लीक किया है। वहीं, डिवाइस की ओर कई जानकारी भी शेयर की हैं। हैंडसेट को बाजार में कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से मोटोरोला के Moto Razr को टक्कर देगा।

दोनों ही स्मार्टफोन क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होते हैं। इसेक अलावा सैमसंग अपने नए फोल्डेबल डिवाइस को चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। Galaxy Z Flip के कलर ऑप्शंस सिल्वर, पर्पल, गोल्ड और ब्लैक होने की आशंका है।
samsung-z-flip

Galaxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Galaxy Z Flip की तो अब तक सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में डिवाइस में दी जाने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्मार्टफोन को 5G सपॉर्ट के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा।

अगर बात करें Galaxy Z Flip की तो इस फोन में फुल HD+ (2636 x 1080 पिक्स) एमोलेड 6.7-इंच इनफिनिटी-ओ डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 8जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 MP डुअल पिक्सल f/1.8 + 12 MP होगा। वहीं, डिवाइस में फ्रंट पर 10 MP डुअल पिक्सल कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3300 mAh की बैटरी होगी।

इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन को 1500 euro (लगभग 1,17,500 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy S20 Ultra की कीमत 1300 डॉलर ( 92,720 रुपए) हो सकती है।

इसके अलावा अगर बात करें Galaxy S20 सीरीज की तो कुछ समय पहले टिप्सटर Max Weinbach ने जानकारी दी थी कि इस सीरीज के अंदर आने वाले Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की सेल 6 मार्च से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Galaxy S20 सीरीज को सैमसंग IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकता है, यानी कि नए स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ होंगे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here