Ola Electric Scooter को खरीदने वालों को लगा झटका, अब करना होगा लंबा इंतजार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/OLA-Electric-Scooter.jpg

Ola Electric Scooter को खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अगर आप इस स्कूटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अगले महीने शुरू होने वाली बायर्स विंडो को आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि खरीद विंडो की नई तारीख 1 नवंबर की जगह अब 16 दिसंबर कर दी गई है। यानि अगर आप इस स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको लगभग एक महीने से भी ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है।

कैसे करें Ola Electric Scooter बुक

Ola Electric Scooter Test Ride

अगर आप भी स्कूटर की टेस्ट राइड लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए किसी प्रकार को कोई चार्ज नहीं है। हालांकि, ओला ने पुष्टि की है कि राइडर्स को Ola Electric Scooter की टेस्ट राइड लेने के लिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस को दिखाना होगा। टेस्ट राइड के लिए कंपनी खुद खरीदारों से SMS के माध्यम से संपर्क कर रही है। कंपनी ने बताया कि ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड 10 नवंबर से ले सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki भी ला रही है अपनी Electric Car, कीमत रहेगी कम! अब बदलेगा Electric Vehicle का बाजार

OLA Electric Scooter EMI

अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने चाहते हैं तो कंपनी वेबसाइट या फोन पर OLA ऐप पर जा सकते हैं। वहां आपको एक बार में पूरा पमेंट करने यह फाइनेंस (Finance Option) चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब अगर आप लोन लेकर इसे खरीदना चाहते हैं तो आप Bank of Baroda, Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, Jana Small Finance Bank, Kotak Mahindra Prime, Tata Capital and Yes Bank में से किसी एक चुन सकते हैं।

लेटेस्ट वीडियो

ओला एस1 की न्यूनतम EMI 2,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि एस1 प्रो की EMI 3,199 रुपए से शुरू होती है। आपको 48 महीनों में लोन की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, बैंकों की लोन की स्कीम के आधार पर ईएमआई की रकम में बदलाव हो सकता है।