
ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल 15 सितंबर को इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1 प्रो को लॉन्च किया था, जिसके एक महीने बाद इन स्कूटर की बुकिंग शुरू की गई थी। इसके बाद कंपनी ने दावा किया कि उसने बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पहले ही 1,100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं अब कंपनी ने जानकारी दी है कि बुकिंग का अगला चरण दिवाली से ठीक पहले 1 नवंबर से शुरू होने वाला है। बता दें, Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 लाख की कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर आप भी ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आगे हम आपको इसे प्री-बुक करने का आसान तरीका बताने वाले हैं।
कैसे करें Ola Electric Scooter बुक
- Ola Electric Scooter बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://olaelectric.com/ पर जाना है। यहां होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का विकल्प मिलेगा। आपको इसी पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और नेक्सट करना है।
- इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
- आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा। अब जब ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।
If you’re wondering what to do with your phone right now, just to let you know reservations for the revolutionary Ola Scooter are open! ?
And at just ₹499 on https://t.co/5SIc3JyPqm ?
I mean, what a revolutionary way to pass time, no? ? pic.twitter.com/keJ0Z2orCZ— Ola Electric (@OlaElectric) October 4, 2021
Ola Electric Scooter Price
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो गुजरात में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे सस्ता है, जहां S1 की कीमत 79,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए है। वहीं, दिल्ली में S1 की कीमत 85,099 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,10,499 रुपए है।
इसके अलावा राजस्थान में S1 की कीमत 89,968 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,19,138 रुपए है महाराष्ट्र में इनकी कीमत क्रमश: 94,999 रुपए और 1,24,999 रुपए है। इन चारों राज्यों को छोड़ कर अन्य सभी राज्यों में Ola S1 और S1 Pro की कीमत क्रमश: 99,999 रुपए और 129,999 रुपए है। दूसरे राज्यों की सराकर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फिलहाल किसी प्रकार की छूट नहीं दे रही हैं।
OLA Electric Scooter EMI
अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने चाहते हैं तो कंपनी वेबसाइट या फोन पर OLA ऐप पर जा सकते हैं। वहां आपको एक बार में पूरा पमेंट करने यह फाइनेंस (Finance Option) चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब अगर आप लोन लेकर इसे खरीदना चाहते हैं तो आप Bank of Baroda, Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, Jana Small Finance Bank, Kotak Mahindra Prime, Tata Capital and Yes Bank में से किसी एक चुन सकते हैं।
ओला एस1 की न्यूनतम EMI 2,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि एस1 प्रो की EMI 3,199 रुपए से शुरू होती है। आपको 48 महीनों में लोन की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, बैंकों की लोन की स्कीम के आधार पर ईएमआई की रकम में बदलाव हो सकता है।




















