OLA Electric ने पेश किया पहला Hypercharger, 18 मिनट में 50% तक चार्ज होगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

Join Us icon

OLA Electric अगले महीने दिवाली के बाद 10 नवंबर को टेस्ट राइड की शुरुआत करने वाली है। वहीं, कंपनी ने टेस्ट राइड की शुरुआत करने से पहले अपने इलेक्ट्रिक एस1 स्कूटर को चार्ज करने के लिए OLA का पहला हाइपरचार्जर पेश कर दिया है। दरअसल, सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर OLA Electric Scooter की तस्वीरें हाइपरचार्जर से चार्ज करते हुए साझा की हैं। साथ ही जानकारी दी कि भारत के 400 शहरों में 100,000 से अधिक स्थानों/टचप्वाइंट में स्थापित किया जाएगा। आइए आगे जानते हैं इस हाइपरचार्जर से कितनी देर में OLA Electric Scooter को चार्ज किया जा सकेगा।

Ola Electric Hypercharger

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर एक ट्विट शेयर कर जानकारी दी “पहला @OlaElectric हाइपरचार्जर लाइव हो गया… मॉर्निंग ट्रिप के बाद मेरे S1 को चार्ज करना।” कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि वह अपने ‘हाइपरचार्जर’ सेटअप के तहत अपने ग्राहकों के लिए चार्जिंग सपोर्ट स्थापित करेगी। इसके अलावा आपको बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को केवल 18 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज करने में सक्षम होंगे, जिससे यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज के लिए फिट हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: देखें India की पहली Electric Car, 1993 में हुई थी लॉन्च और नाम था Lovebird, भारतीय कंपनी ने ही किया था निर्माण

Ola Electric Scooter Test Ride

अगर आप भी स्कूटर की टेस्ट राइड लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए किसी प्रकार को कोई चार्ज नहीं है। हालांकि, ओला ने पुष्टि की है कि राइडर्स को Ola Electric Scooter की टेस्ट राइड लेने के लिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस को दिखाना होगा। टेस्ट राइड के लिए कंपनी खुद खरीदारों से SMS के माध्यम से संपर्क कर रही है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने ट्विट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: अब Electric Car से बिना टेंशन जाएं Leh Ladakh, इस कंपनी ने लगाए 1 या 2 नहीं पूरे 18 चार्जिंग स्टेशन

लेटेस्ट वीडियो

Ola Electric Scooter Price

Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो गुजरात में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे सस्ता है, जहां S1 की कीमत 79,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए है। वहीं, दिल्ली में S1 की कीमत 85,099 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,10,499 रुपए है।इ सके अलावा राजस्थान में S1 की कीमत 89,968 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,19,138 रुपए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here