
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ऐसा लग रहा कि आने वाले कुछ सालों में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बोलबाला होगा और कहीं न कहीं इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस समय इंडिया में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के साथ ही कार भी सेल के लिए मौजूद हैं। लेकिन, कार से ज्यादा ग्राहकों में इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज देखा जा रहा है। इसी क्रेज को देखते हुए Ola Electric scooter इंडिया में 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, इंडिया में ओला इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर को पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) से कड़ी चुनौती मिलने वाली है। इसी को देखते हुए हमने यहां आज टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी दी है।
Bajaj Chetak

कंपनी ने इस स्कूटर को कुछ समय पहले इंडियन मार्केट में पेश किय था। इस स्कूटर में 3kWh की क्षमता का IP67 रेटेड लिथियम-आईऑन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 4kW की पावर और 16Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। बजाज ऑटो ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग फिलहाल बेंगलुरु और पुणे शहर के लिए शुरू की है। इस स्कूटर को ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्मय से बुक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें 2,000 रुपये की रकम बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करनी होगी। टॉप प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1,44,987 रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे) है। इसे भी पढ़ें: इस दिन 1947 रुपए में Simple One ई-स्कूटर की बुकिंग होगी शुरू, सिंगल चार्ज में चलेगा 240Km
Tvs iQube

कोच्चि में इसकी ऑन-रोड कीमत 1,23,917 रुपए है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर के चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध कराया गया है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 5,000 रुपए की कीमत चुकानी पड़ेगी। TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है और यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Hero Electric Optima
Hero का Electric Optima इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी हद तक पारंपरिक स्कूटी डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें आपको ड्रम ब्रेक्स मिलती हैं और साथ ही इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पहियों का साइज़ 16 इंच है और स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 140mm है। इसका कर्ब वेट 86 किलोग्राम है। स्कूटर में शामिल मोटर 250W पावर रेटिंग के साथ आती है और 25Kmph टॉप स्पीड देती है। इस स्कूटर में आपको 1.344kWh क्षमता की बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि स्कूटर सिंगल चार्ज में 50KM की दूरी तय कर सकता है। बैटरी फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटों का समय लेती है। Hero Electric Optima चार वेरिएंट्स में आता है, जिनमें से 50,000 रुपये से कम कीमत में इसका LA (Lead Acid Battery) वेरिएंट आता है। इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 41,770 रुपये है।
Evolet Polo

Evolet Polo की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 51,999 रुपए है। Evolet Polo में 250W पावर रेटिंग की BLDC Motor मिलती है, जो 350W की मैक्स पावर जनरेट कर सकती है और 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें 1.152kWh की VRLA बैटरी मिलती है। यह फुल चार्ज होने में 7-8 घंटे का समय लेती है। स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत E-ABS ब्रेकिंग सिस्टम है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 200mm है। इसे भी पढ़ें: जानें सिर्फ 499 रुपये में कैसे करें अपना Ola Electric स्कूटर बुक
Ampere Reo Elite

Ampere Reo Elite के Lead Acid वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 42,999 रुपए है। यह 50-60KM की दूरी तय कर सकता है। बैटरी फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटों का समय लेती है। Ampere Reo Elite में बैटरी का टाइप Lead Acid और Lithium-Ion वेरिएंट मिलता है। यह फुल चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लेती है।
Note: इस खबर में हमने कीमत एक्स-शोरूम (Ex-Showroom) बताई है। हालांकि, आपके शहर के हिसाब से ऑन-रोड (On-Road) कीमत अलग-अलग हो सकती हैं।






















