OLA Scooter को गधे से बाँध कर शहर में घुमाया! परेशान कस्टमर ने कहा कभी मत खरीदना यह बैटरी वाली स्कूटी

Join Us icon

Electric Vehicles इन दिनों भारत में बड़ा टॉपिक बना हुआ है। पहले जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चर्चाओं में Electric Car, Electric Scooter और Electric Bike के बेहतरीन फीचर्स और उनके नए मॉडल्स की बातें हो रही थी। वहीं बीते कुछ दिनों से बैटरी से चलने वाले इन इलेक्ट्रिक वाहनों की ​काबिलियत और उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों में एक के बाद एक कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां E-Scooter यानी बैटरी वाली स्कूटी में आग लगी है तथा वाहन चालक दुर्घटनाओं का ​शिकार हुए हैं। खराब होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में OLA Scooter का नाम भी उभरकर सामने आया था। वहीं अब इस कंपनी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने ओला स्कूटी को गधे से चलाया है।

OLA E-Scooter को गधे से बाँध कर पूरे शहर में घुमाने के इस मामले ने ओला कंपनी के मुॅंह पर करारा तमाचा लगाया है। पिछले कुछ दिनों में इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर कई हादसों के शिकार हुए हैं। कहीं वाहन में आग लगी है तो कहीं ओला स्कूटर रिवर्स गियर में ही फुल स्पीड पर भाग लिया, जिसे कंपनी ने ग्लिच का नाम दे दिया। सिर्फ इतना नहीं एक जगह तो चलते-चलते स्कूटर का अगला टायर ही अलग हो गया। इस तरह के वाकये पहले ही ओला इलेक्ट्रिक पर कलंक लगा चुके हैं वहीं अब गधे से बॉंध कर ओला ई स्कूटर खींचने के मामले ने फिर से कंपनी पर कीचड़ उछाली है।

OLA E-Scooter को गधे से बांधने का मामला

ओला ई-स्कूटर को गधे से बांधने का यह हैरानी वाला किस्सा महाराष्ट्र के परली का है। Sachin Gitte नाम के एक शख्स ने कंपनी के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए खुद के स्कूटर को गधे से बांधकर शहर में घुमाया है। सचिन गिट्टे स्कूटर हाथ से धकेल रहे हैं तथा साथ ही कंपनी पर भरोसा न करने का आग्रह करते हुए पोस्टर भी ​दिखा रहे हैं। बता दें कि इस शख्स ने पिछले महीने ही 24 मार्च को अपने लिए नया OLA E-Scooter खरीदा था, लेकिन ओला स्कूटी खरीदने के 6 दिनों बाद ही इसने काम करना बंद कर दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सचिन ने सितंबर 2021 में 20,000 रुपये का शुरुआती भुगतान करने अपने लिए ओला स्कूटर बुक किया था। बुकिंग के लिए जनवरी 2022 में 65,000 रुपये की फुल पेमेंट करने के बाद उन्हें मार्च में OLA Scooter की डिलीवरी मिली थी। सचिन का कहना है कि खराबी की कंपलेंट किए जाने के बाद मैकेनिक स्कूटर देखने को आया लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। बाद में जब भी कस्टमर केयर सर्विस में बात की गई, हर बाद टाल-मटोल वाले जवाब ही मिले। यह भी पढ़ें : शख्स पर चली गोली जेब में रखे स्मार्टफोन से टकराई! मोबाइल में ही फंस गई बुलेट, बंदे को खरोंच तक न आई

उपभोक्ता अदालत में शिकायत

OLA कंपनी की ओर से कोई सुनवाई न होने पर सचिन ने कन्ज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई है और सरकार के समक्ष भी इस मामले की जांच किए जाने की डिमांड रखी है। अपने दोपहिया वाहन को गधे से बांध दिया और उसे सड़क पर चलाकर सचिन ने रोष प्रकट किया है। साथ में इस ग्राहक की ओर से ‘इस धोखेबाज कंपनी, ओला से सावधान रहें’ और ‘ओला कंपनी के दोपहिया वाहन न खरीदें’ ऐसे संदेश भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here