वनप्लस कम्युनिटी सेल में मिल रहा 20000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स की डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/OnePlus-Community-Sale.jpg

वनप्लस इंडिया ने भारत में ‘कम्युनिटी सेल’ की घोषणा की है, जिसमें फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, नॉर्ड सीरीज, फोल्डेबल्स, टैबलेट्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध होंगे। यह सेल 6 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। वनप्लस सेल के दौरान मिलने वाले सभी शानदार ऑफर्स और डील्स की पूरी जानकारी यहां दी गई हैः

वनप्लस कम्युनिटी सेल डिस्काउंट

मॉडल लॉन्च प्राइस डिस्काउंट
OnePlus 12 64,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल के दौरान आपको चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ₹6,000 तक की छूट और ICICI बैंक, OneCard और RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ₹7,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहक 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं।
OnePlus 12R 39,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल में चुनिंदा वेरिएंट्स पर आपको ₹6,000 तक की छूट और ICICI बैंक, OneCard और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं।
OnePlus Open Apex Edition 1,49,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल में ग्राहकों को ₹20,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठाया जा सकता है।
OnePlus Nord 4 29,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल के दौरान ग्राहकों को ₹3,000 तक का डिस्काउंट और ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उपलब्ध है।
OnePlus Nord CE 4 Rs 24,999 वनप्लस कम्युनिटी सेल में ग्राहक ₹2,000 तक का डिस्काउंट और ₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प और फ्री OnePlus Nord Buds 2R भी मिलेंगे।
OnePlus Nord CE 4 Lite 19,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल में ग्राहकों को ₹2,000 का सेल डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प और फ्री OnePlus Bullets Wireless Z2 भी शामिल है।
OnePlus Pad 2 39,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल में ग्राहकों को ₹2,000 का सेल डिस्काउंट और ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
OnePlus Pad Go 19,999 रुपये वनप्लस कम्युनिटी सेल में ग्राहकों को ₹3,000 का सेल डिस्काउंट और ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
OnePlus Buds Pro 3 11,999 रुपये ₹1,000 का सेल डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI।

बता दें कि इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ICICI बैंक, OneCard और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर वैध है। ग्राहक 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं।

आप OnePlus.in, Amazon.in, Flipkart, Myntra जैसे प्लेटफॉर्म से डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स Reliance Digital, OnePlus Experience Stores, Croma, Vijay Sales, Bajaj Electronics आदि से खरीदारी पर भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त, OnePlus ने यह भी घोषणा की है कि उसके ऑडियो प्रोडक्ट्स Blinkit पर भारत के सलेक्टेड लोकेशन और पिन कोड्स में उपलब्ध होंगे।

OnePlus ने OnePlus Nord Buds 3 के लिए नया Chromatic Blue कलर लॉन्च किया है। यह नया कलर OnePlus Community Sale के साथ 6 दिसंबर से बिक्री पर होगा। ऊपर बताए गए प्रोडक्ट्स के साथ OnePlus Watch 2, Watch 2r, OnePlus Nord Buds 3, Nord Buds 3 Pro, Nord Buds 2r आदि भी ऑफर और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध होंगे।