
OnePlus Ace 7 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में OnePlus Ace 6 सीरीज पेश की की थी। जिसके बाद OnePlus Ace 6T और OnePlus Ace 6 Ultra को भी पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी की अगली Ace सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus Ace 7 सीरीज में नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जो फोन के प्रोसेसर की परफॉरमेंस को बेहतर कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकता है नया कूलिंग सिस्टम
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने पोस्ट में बताया है कि कंपनी अपने मिड-रेंज फोन में एक नई और एडवांस टेक्नोलॉजी देने की तैयारी कर रही है। हालांकि पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी OnePlus Ace 7 सीरीज से जुड़ी मानी जा रही है।
लीक के अनुसार, यह नई टेक्नोलॉजी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके तहत OnePlus Ace 7 सीरीज में बड़ा एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की बात कही गई है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो कूलिंग फैन प्रोसेसर और फोन के दूसरे प्रमुख कंपोनेंट्स से हीट को तेजी से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इससे लंबे समय तक गेमिंग या हाई-परफॉरमेंस टास्क के दौरान फोन के ज्यादा गर्म होने और थ्रॉटलिंग की संभावना कम हो सकती है।
OnePlus Ace 7 सीरीज स्पेसिफिकेशंस संभावित
OnePlus Ace 7 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में इस चिपसेट का कस्टम वैरियंट लगाया जा सकता है। जिसका मॉडल नंबर SM8850Q बताया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर तैयार ऑक्टा-कोर चिपसेट हो सकता है।
नए प्रोसेसर के साथ अगर OnePlus एक्टिव कूलिंग फैन देता है, तो परफॉरमेंस पहले से बेहतर मिल सकती है। हालांकि कूलिंग सिस्टम और चिपसेट से जुड़ी इन जानकारियों की अभी OnePlus की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
OnePlus Ace 7 में फास्ट चार्जिंग को लेकर भी जानकारी सामने आई है। फोन में 100W या 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात कही जा रही है। रियर कैमरा सेटअप में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, यह कैमरा Samsung JN5 सेंसर के साथ आ सकता है और 3.5x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।
बताते चलें कि OnePlus Ace 7 को लेकर सामने आई ये सभी जानकारी फिलहाल लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है।इसलिए कंपनी की ओर से फोन के लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










