OnePlus 16 का डिजाइन हुआ कंफर्म, 1TB स्टोरेज और 3 कलर्स के साथ आएगा फोन

Join Us icon

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लगातार टीज कर रहा है। इसी बीच वनप्लस 16 की प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से इसके कलर ऑप्शन, स्टोरेज वैरियंट और डिजाइन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। वहीं, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कई बड़े फीचर्स बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन में क्या खास मिल सकता है।

OnePlus 16 के कलर और डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो OnePlus 16 फोन में स्क्वायर मेटल कैमरा आइलैंड, बड़े राउंडेड कॉर्नर्स और बाईं ओर कस्टमाइजेबल AI की दिए जाने की जानकारी है। यह AI की यूजर्स को फोन के कुछ फीचर्स तक फास्ट एक्सेस देने में मदद कर सकती है।

OnePlus 16 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Tomorrow Starlight, Dark Forest और Martian Masterpiece शामिल हैं। प्री-ऑर्डर लिस्टिंग में सामने आए Tomorrow Starlight मॉडल की खासियत इसका रियर पैनल है। इसमें इंटरैक्टिव ब्रीदिंग लाइट दी गई है। जो फोन की ब्रांडिंग और नंबर को दिखा रही है।

OnePlus 16 स्टोरेज ऑप्शन

वनप्लस 16 को कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में चीन में पेश किया जाएगा। आधिकारिक प्री-ऑर्डर लिस्टिंग के अनुसार, इसके वैरियंट आप नीचे देख सकते हैं।

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज

OnePlus 16 स्पेसिफिकेशंस

अब तक आई जानकारी के अनुसार, OnePlus 16 में BOE X4 फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्क्रीन में सिस्टम-वाइड 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। वहीं, ऑप्टिमाइज्ड गेमिंग सेशन के दौरान रिफ्रेश रेट 185Hz तक हो सकता है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो OnePlus 16 फोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ गेमिंग पर फोकस कर सकता है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज, रिजॉल्यूशन और पीक ब्राइटनेस से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिए जाने की रिपोर्ट है। यह क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा। हालांकि फोन के रियल परफॉरमेंस और बेंचमार्क स्कोर की पुष्टि आधिकारिक टेस्टिंग के बाद ही सामने आ पाएगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन ColorOS 17 पर आधारित Android 17 के साथ आ सकता है।

OnePlus 16 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें लो-वोल्टेज एफिशिएंसी के लिए Oppo के एनर्जी मैनेजमेंट सिलिकॉन का उपयोग किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है। जो गेमिंग और लंबे समय तक फोन चलाते हैं।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आ चुकी है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा 1/1.4 इंच सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 1/1.95 इंच सेंसर दिया जा सकता है।

OnePlus 16 कब होगा लॉन्च?

OnePlus 16 फोन की लॉन्च डेट आना बाकि है, लेकिन उम्मीद है यह अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। यह आगामी iQOO 16, Samsung Galaxy सीरीज और Oppo, Vivo के प्रीमियम फोंस से मुकाबला कर सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here