OnePlus 13R और OnePlus 12R में कितना है अंतर, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

Join Us icon

OnePlus 13R इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसने मिड बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है। यह मोबाइल बिल्कुल उसी रेट पर आया है जिस प्राइस पर इस दिनों OnePlus 12R बिक रहा है। नया वनप्लस 13आर पुराने वनप्लस 12आर से कितना एडवांस है और नए मोबाइल फोन में पुराने वर्ज़न की तुलना में कितना बदलाव किया गया है। यह जानकारी आप आगे वनप्लस 13आर वर्सेस वनप्लस 12आर कंपैरिजन में पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

OnePlus 13ROnePlus 12R
12GB RAM + 256GB Storage₹42,9998GB RAM + 256GB Storage₹42,999
16GB RAM + 512GB Storage₹49,99916GB RAM + 256GB Storage₹45,999

OnePlus 13R प्राइस

वनप्लस 13आर इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 42,999 रुपये है। इसी तरह मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम के 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 49,999 रुपये है। वनप्लस 13आर को इंडिया में Nebula Noir और Astral Trail कलर में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus 12R प्राइस

वनप्लस 12आर भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 42,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका रेट 45,999 रुपये है। वनप्लस 12आर Cool Blue) और Iron Gray कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सOnePlus 13ROnePlus 12R
स्क्रीन6.78″ 120Hz AMOLED LTPO4.16.78″ 120Hz AMOLED LTPO4.0
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
रैम16GB LPDDR5X RAM16GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज512GB UFS 4.0 Storage256GB UFS 4.0 Storage
बैक कैमरा50MP LYT700 + 50MP Telephoto + 8MP Ultrawide50MP IMX890 + 8MP Ultrawide + 2MP Macro
फ्रंट कैमरा16MP Selfie Camera16MP Selfie Camera
बैटरी6,000mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग80W SUPERVOOC100W SUPERVOOC

प्रोसेसर

वनप्लस 13आर स्मार्टफोन को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल चिपसेट में 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 750 जीपीयू दिया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ऑक्सीजन ओएस 15 पर काम करता है। टेस्टिंग के दौरान लेटेस्ट वनप्लस 13आर स्मार्टफोन ने सफलता पूर्वक 17,09,077 AnTuTu Score अचीव किया है।

वनप्लस 12 सबसे नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू मौजूद है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में वनप्लस 12आर का AnTuTu Score 12,40,474 आया है।

मेमोरी

वनप्लस 13आर इंडिया में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम के दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज तथा 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइन फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन भी इन दिनों दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इनमें 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज तथा 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज शामिल है। यह फोन भी LPDDR5X RAM के साथ UFS 4.0 Storage तकनीक सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

वनप्लस 13आर स्मार्टफोन 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है तथा स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलटीपीओ4.1 स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ फ्लैक्सिबल रिफ्रेश रेट तथा 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा फोन स्क्रीन को Gorilla Glass GG7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

वनप्लस 12आर का आस्पेक्ट रेशियो भी 19.8:9 है तथा स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलटीपीओ4.0 स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इसमें 120हर्ट्ज़ फिक्स्ड रिफ्रेश रेट के साथ 4500निट्स पिक ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

बैटरी

वनप्लस 13आर मोबाइल फोन को पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 47 मिनट का समय लगा। वहीं इस वनप्लस फोन का PC mark battery स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आया।

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है तथा इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इस फोन को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 26 मिनट का समय लगा तथा इसका पीसीमार्क बैटरी स्कोर 16 घंटे, 10 मिनट का रहा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13आर स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT700 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Telephoto सेंसर तथा 8MP Ultrawide एंगल लेंस मिलता है।

OnePlus 12R भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX890 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8MP ultra-wide कैमरा और 2MP Macro लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

फ्रंट कैमरा

OnePlus 13R और 12R का फ्रंट कैमरा सेटअप एक जैसा ही है तथा यहां कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ये दोनों मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करते हैं जो EIS फीचर्स से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here