[Exclusive] भारत में OnePlus 13s की कीमत आई सामने, यहां जानें डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus 13s, 13R और 13 के बीच का एक मिड-सेगमेंट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।
  • यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा।
  • इसमें नया ‘Plus Key’ फीचर दिया जाएगा, जो पारंपरिक अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगा।

91mobiles को OnePlus 13s की भारत में कीमत के बारे में इसकी आधिकारिक लॉन्च से पहले जानकारी मिली है, जो 5 जून को होने वाला है। ब्रांड ने इस अपकमिंग डिवाइस की कुछ अहम जानकारियों को टीज किया है और कीमत को लेकर भी कुछ अफवाहें सामने आई हैं। वहीं, टिप्स्टर योगेश बरार ने हमें बताया है कि OnePlus 13s की कीमत लगभग ₹55,000 के आसपास होगी। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशंस हैं, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट शामिल है। इसके अलावा, यह OnePlus के हाल ही में पेश किए गए AI फीचर्स के साथ आएगा, साथ ही इसमें कस्टमाजेबल ‘Plus Key’ दिया जाएगा, जो पारंपरिक अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगा।

OnePlus 13s प्राइस रेंज (संभावित)

  • टिप्स्टर योगेश बरार से मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus 13s की भारत में कीमत लगभग ₹55,000 के आसपास होगी।
  • फिलहाल इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • OnePlus 13s की उपलब्धता की पुष्टि हो चुकी है और यह Amazon व ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • गौरतलब है कि इससे पहले लॉन्च हुए OnePlus 13R और OnePlus 13 की शुरुआती कीमत क्रमशः ₹42,999 और ₹69,999 थीं।

OnePlus 13s के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:

  • OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6.32-इंच की स्क्रीन और चौकोर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।
  • इसमें कंपनी की आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर की जगह नया Plus Key बटन दिया गया है, जिसे कैमरा लॉन्च करने, ट्रांसलेशन शुरू करने, रिकॉर्डिंग चालू करने और AI Plus Mind जैसे फीचर्स के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है।
  • AI Plus Mind एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर्स स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को सेव कर सकते हैं और व्यवस्थित ढंग से स्टोर कर सकते हैं। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उस सेव किए गए कंटेंट को समझता है और उन्हें ऑटोमैटिक तरीके से कैटेगराइज करता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, एक एडवांस हीट डिसिपेशन सिस्टम और एक इंडिपेंडेंट WiFi चिपसेट दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए इसमें 32MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T के 16MP कैमरे से बेहतर है।
  • OnePlus 13s Black Velvet, Pink Satin और भारत के लिए खास Green Silk जैसे तीन रंगों में आएगा।

OnePlus 13s से जुड़ी बाकी जानकारियां जैसे कि बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड और कैमरा डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं। इस फोन से जुड़ी पूरी जानकारी और इसकी आधिकारिक कीमत 5 जून को लॉन्च के समय सामने आएगी।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here