OnePlus 15 की पहली इमेज लीक, मिल सकता है 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप

यह साल OnePlus के लिए बड़े बदलावों वाला होने की उम्मीद लग रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मारर्टफोन OnePlus 15 का डिजाइन पूरी तरह बदल सकती है। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि डिवाइस को लेकर पहली बार कोई तस्वीर सामने आई है। इसमें पहले से अलग राउंड कैमरा की जगह नया डिजाइन देखा जा सकता है। हालांकि ये लीक इमेज कितनी सटीक साबित होती हैं ये तो वक्त ही बताएगा आइए आगे आगामी वनप्लस 15 कैसा हो सकता है।
लीक के अनुसार अब तक OnePlus ब्रांड के हाई-एंड मॉडल्स की पहचान बन चुका सर्कुलर कैमरा आइलैंड इस बार बदला जा सकता है। इसकी जगह फोन में एक ब्लैक कलर का स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल जोड़ा जा सकता है। जिसके कोनों को गोल रखा जा सकता है। इसमें तीन कैमरे हो सकते हैं। जिसमें दो साथ और एक अलग रखा जा सकता है। जिसकी झलक आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। कलर्स की बात करें तो आगामी OnePlus 15 फोन तीन ऑप्शंस में आ सकता है। जिसमें Dune, Absolute Black और Mist Purple शामिल हो सकते हैं।
अपकमिंग OnePlus 15 का फ्रंट सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस 6.78-इंच फ्लैट 1.5K डिस्प्ले के साथ बाजार में आ सकता है। खास बात यह है कि इस पर इंडस्ट्री का बेस्ट 165Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OnePlus 15 को क्वॉलकॉम के सबसे लेटेस्ट आगामी चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस रखा जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने Hasselblad के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है और इस बार फोन में इन-हाउस इमेज इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। जो पहले के मॉडल से बड़ा अपग्रेड बन सकता है।
OnePlus 15 फोन संभवतः अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही OnePlus Ace 6 मॉडल भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। उम्मीद है कि जल्द ही ब्रांड कोई ऐलान या टीजर पेश कर सकता है।
OnePlus 15 का मुकाबला आगामी Samsung Galaxy S26, लेटेस्ट iPhone 17 और अपकमिंग iQOO 15 जैसे फ्लैगशिप मोबाइल्स से हो सकता है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है। जो प्रीमियम डिजाइन, हाई-रेफ्रेश डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा, परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी पसंद करते हैं।
यदि आप एक ऐसा फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी मिले तो आगामी OnePlus 15 के लिए रुका जा सकता है। हालांकि अभी लॉन्च में समय इसलिए अगर आपको जल्दी है तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं। हम कोई भी अपडेट आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें। (सोर्स)