कंफर्म: भारत में जल्द लॉन्च होगा OnePlus 15, मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/oneplus-15-india-launch-snapdragon-8-elite-gen5.jpg

OnePlus ने बीते दिन ही अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 के डिजाइन की झलक शेयर की थी। यह होम मार्केट चीन के लिए बताई गई थी। वहीं, अब भारत में भी Sand Storm कलर वैरियंट का टीजर जारी कर दिया है। यानी यह इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होगा। बता दें कि चीन में इसके अक्टूबर 2025 में लॉन्च के बाद इसे भारत और अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। आइए, अब तक आई जानकारियां विस्तार से जानते हैं।

OnePlus इंडिया ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए शेयर किया है कि OnePlus 15 जल्द आ रहा है। आप देख सकते हैं कि इसे कमिंग सून के साथ टीज किया गया है।

डिजाइन की बात करें तो आगामी OnePlus 15 Dune Aesthetics के साथ आएगा और इसमें अल्ट्रा-मिनिमलिस्ट डिजाइन, मिनिमल कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम टेक्सचर दिया जाएगा। यह पूर्व मॉडल OnePlus 13T / 13s की तरह लग सकता है। अन्य प्रमुख फीचर्स में 1.15mm अल्ट्रा-नैरो बेजल्स, बड़े गोल्डन कोर्नर्स, एयरोस्पेस-ग्रेड नैनो सिरेमिक मेटल और आइस स्किन फील शामिल हैं। साथ ही फोन पर मिलिट्री-ग्रेड माइक्रो-आर्क ऑक्सीडेशन, आयन कलरिंग और नैनो-लेवल सीलिंग जैसी एडवांस्ड प्रोसेसेस का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात भी कंफर्म हो चुकी है।

चीन में ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि इसमें Windspeed Gaming Core, 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। गीकबेंच प्लेटफार्म के अनुसार डिवाइस Android 16 OS, 16GB RAM और 3C लिस्टिंग के अनुसार 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

कलर वैरियंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन चीन में Mist Purple और Absolute Black जैसे शेड्स में भी लॉन्च हो सकता है। स्टोरेज ऑप्शंस की बात करें तो बताया गया है कि फोन के लिए 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB जैसे कई वेरिएंट्स आ सकते हैं।

OnePlus 15 के कैमरा सेटअप में 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 50MP का सैमसंग JN5 पेरिस्कोप लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है। बैटरी के मामले में पहले से बड़ी बैटरी यानी 7,000mAh साइज मिल सकती है। यही नहीं बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

OnePlus 15 उन यूजर्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो प्रीमियम फ्लैगशिप डिजाइन, हाई-एंड गेमिंग फीचर्स और मल्टीटास्किंग पसंद करते हैं। यह शानदार कैमरा भी प्रदान कर सकता है। जिससे कुल मिलाकर यह एक बड़ी अपकमिंग पेशकश बन सकता है। इस सेगमेंट यह आगामी Samsung Galaxy S26, iQOO 15 और हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi 17 Pro जैसे फ्लैगशिप से टक्कर ले सकता है। हालांकि OnePlus 15 का 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 इसे आगे रख सकता है।

यदि आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो अपकमिंग OnePlus 15 आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, कीमत और उपलब्धता की पुष्टि चीन में लॉन्च के बाद सामने आएगी। हम इसे लेकर आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।