OnePlus 15 हुआ टीज, मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 165Hz डिस्प्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/oneplus-15-first-look-live-images-leak.jpg

OnePlus की नंबर सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus 15 जल्द ही चीन में आने वाला है यह होम मार्केट में आने के बाद भारत सहित अन्य बाजारों में भी लॉन्च होगा। खास बात यह है कि इस बार ब्रांड नए बदलाव के साथ डिवाइस ला रहा है। दरअसल ब्रांड ने अपने अपग्रेडेड फीचर्स को माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टीज किया है। बता दें कि चीन में कंपनी के प्रेसीडेंट Louis Lee द्वारा जानकारी शेयर की गई है। आइए, आगे जानते वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप डिवाइस में क्या खास मिलेग।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि नया स्मार्टफोन OnePlus 15 अब तक के सबसे लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Android 16 बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा। उम्मीद है कि इसका आधिकारिक लॉन्च चीन में अक्टूबर में होगा।

डिजाइन की बात करें तो ब्रांड इस बार माइक्रो-क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट पैनल देने जा रहा है। फोन की स्क्रीन के चारों कोनों को और ज्यादा राउंडेड किया गया है, जबकि बेजल पहले से पतले रखे गए हैं। इस बार डिस्प्ले पर सबसे बड़ा अपग्रेड 120Hz से बढ़ाकर 165Hz तक रिफ्रेश रेट होगा।

खास बात यह है कि चुनिंदा गेम्स वास्तव में 165fps पर रन कर सकते हैं। जो स्मार्टफोंस में बेहद दुर्लभ फीचर है। जबकि Snapdragon 8 Elite Gen 5 में यह फ्रेम इंटरपोलेशन नैटिव रूप से दिया जाएगा। जिससे अब अतिरिक्त डुअल-चिप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी ने पोस्टर्स में यह भी पुष्टि की है कि OnePlus 15 में नया Windspeed Gaming Core दिया जाएगा। जिससे डिवाइस को ‘अल्ट्रा परफॉरमेंस’ यानी सबसे तेज अनुभव मिल जाएगा। इस अपग्रेड को लेकर 26 सितंबर को चीन में OnePlus Gaming Conference 2025 आयोजित होने वाली है। हालांकि, पैनल रिजॉल्यूशन पर ग्राहकों को निराशा हो सकती है क्योंकि अफवाहों के अनुसार इसमें केवल 1.5K डिस्प्ले मिलेगा। जबकि पूर्व मॉडल में 2K पैनल मिला था।

परफॉरमेंस की बात करें तो डिवाइस में 16GB RAM तक मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही ब्रांड अपना खुद का गेमिंग इंजन भी डेवलप कर रहा है, जो लॉन्ग-टर्म गेमिंग में स्मूथ और एफिशिएंट अनुभव दे सकता है।

पावर बैकअप के लिए लीक के अनुसार OnePlus 15 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा सेटअप के मामले में इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि ब्रांड Hasselblad पार्टनरशिप के बजाए कुछ अलग लेकर आ सकता है। उम्मीद है कंपनी अब अपनी खुद की इमेजिंग तकनीक पेश कर सकती है।

OnePlus 15 का मुकाबला आने वाले Xiaomi 17, iQOO 15 और Samsung Galaxy S26 जैसे फ्लैगशिप मोबाइल्स से हो सकता है। परफॉरमेंस और गेमिंग फीचर्स को देखते हुए यह स्मार्टफोन खास तौर पर गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए लाया जा सकता है।

यदि आप आने वाले महीने में तगड़ा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो OnePlus 15 आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसलिए आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको और भी अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।