कंपनी ने किया खुलासा, सबसे ताकतवर प्रोसेसर वाला होगा वनप्लस 5

पिछले कई माह से वनप्लस के नए फोन की जानकारियां आ रही हैं। परंतु पिछले कुछ सप्ताह से इसके बारे में हर रोज लगभग कुछ न कुछ सुनने को मिल जा रहा है। अब तक वनप्लास अपने तीन एडिशन लॉन्च कर चुका है और सभी फोन दमदार रहे हैं। ऐसे में इस बार भी इस फोन पर सबकी निगाहें लगी है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार कई ऐसी जानकारियां हैं जिन्हें कंपनी ने खुद दे दी हैं।
सबसे पहले वनप्लस ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि कंपनी इस बार वनप्ल्स 5 को लॉन्च कर करने वाली है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले ही जानकारी दी गई है कि वनप्लस को इस बार कई अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कल कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की पुष्टी कर दी है कि यह फोन सबसे ताकतवर चिपसेट पर लॉन्च होने वाला है।
वनप्लस 5 को क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। फिलहाल यह सबसे ताकतवर मोबाइल प्रोसेसर में से एक है। अब तक सैमसंग गैलेकसी एस8 व एस8 प्लस, एचटीसी यू 11 और शाओमी मी 6 को ही इस चिपसेट पर पेश किया गया है। वहीं अगला मॉडल वनप्लस 5 होगा।
इस एक मोबाइल की कीमत में आप 10 आईफोन, बंगला और गाड़ी तक खरीद लेंगे
वहीं कुछ दिन पहले वनप्लस ने अपने अधिकारिक अकाउंट से ट्विट किया था जिसमें जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 5 को अलग-अलग चार रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कपंनी ने अपने ट्विट में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें चार कलर प्लेट शेयर कियाा गया है पहला काला, तीसरा लाल और चौथा ग्रे है लेकिन दूसरे रंग का प्लेट बिल्कुल अगल है। इमसें ब्लू और गुलाबी रंग का मिश्रण है।
5,300 एमएएच बैटरी और 6.4-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी मैक्स 2
जहांं तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं लीक के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार वनप्लस 5 को डुअल कैमरे के साथ पेश किया जाएगा और फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही खबर है कि इस फोन को कंपनी 8जीबी रैम और 256जीबी रोम वेरिएंट में पेश कर सकती है।
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित होगा और पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।