चार नए वेरियंट में लॉन्च होगा वनप्लस 5, कंपनी ने दी जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/03/OnePlus-3T-black.jpg

पिछले कई माह से वनप्लस के नए फोन की जानकारियां आ रही हैं। अब तक यह साफ हो गया है कि इस बार कंपनी वनप्लस 4 न लाकर वनप्लस 5 लाने वाली है। वनप्लस के नए फोन के बारे में लीक के माध्यम से अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं। वहीं आज कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से कुछ खास बाते बताई हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारा इस बार वनप्लस 5 कई अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा।

अब तक वनप्लस के फोन एक या दो रंगों में ही उपलब्ध होते थे लेकिन इस बार पहली बार होगा जब इसे अलग-अलग चार रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कपंनी ने अपने ट्विट में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें चार कलर प्लेट शेयर कियाा गया है पहला काला, तीसरा लाल और चौथा ग्रे है लेकिन दूसरे रंग का प्लेट बिल्कुल अगल है। इमसें ब्लू और गुलाबी रंग का मिश्रण है। यदि इस रंग में फोन आता है तो पहली बार हम किसी फ्लैगशिप फोन को इतने आकर्षक रंग में देखेंगे।

मोटो जी5एस की जानकारी लीक, तीन रंगो में उपलब्ध होगा यह फोन

ट्विट में ही कंपनी ने यह हिंट भी दिया है कि वनप्लस 5 को लाने वाली है। हालांकि इसमें किसी तरह के स्पेसिफिकेशन की जिक्र नहीं किया गया है लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार वनप्लस 5 को डुअल कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही खबर है कि इस फोन को कंपनी 8जीबी रैम और 256रोम वेरिएंट में पेश कर सकती है।

वनप्लस 5 को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर लॉन्च किया जाएगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित होगा। दी गई जानकारी के अनुसार इस बार फोन में डुअल रियर कैमरे के साथ 160मेगापिक्सल का ​फ्रंट कैमरा हो सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।