12जीबी रैम, 48एमपी कैमरा और 256जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 7 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

OnePlus 7 सीरीज को लेकर पिछले कई माह से चर्चा हो रही थी और आज कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इस फोन का ग्लोबल इवेंट भारत में किया है। बैंगलुरु में आयोजित एक इवेंट के दौरान कंपनी ने इसे प्रदर्शित किया। इस बार लॉन्च की खास बात यह कही जा सकती है कि अब तक एक इवेंट में एक ही फोन मॉडल को पेश किया जाता था लेकिन इस बार एक साथ दो मॉडल पेश किए गए हैं। वनप्लस 7 के साथ वनप्लस 7 प्रो भी आया है और इसी मॉडल की चर्चा सबसे ज्यादा है। कंपनी ने डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन-Mirror Grey, Nebula Blue और Almond में पेश किया है।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus 7 Pro: Mirror Grey (6 + 128 GB) की कीमत 48,999 रुपए
OnePlus 7 Pro: Mirror Grey, Almond, Nebula Blue (8 + 256 GB) की कीमत 52,999 रुपए
OnePlus 7 Pro: Nebula Blue (12 + 256 GB) की कीमत 57,999 रुपए

अगर बात करें उपलब्धता की तो OnePlus 7 Pro Mirror Grey 17 मई और OnePlus 7 Pro Nebula Blue भारत में 28 मई को अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ ही ऑफलाइन स्टोर पर सेल किए जाएंगे। वहीं, OnePlus 7 Pro का Almond कलर वेरिएंट जून में उपलब्ध होगा। इसके अलावा अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं तो आप डिवाइस को 16 मई को खरीद सकते हैं।

ऑफर्स

जियो ऑफर के तहत ग्राहकों को 5,400 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 299 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा। यह कैशबैक 150 रुपए के 36 वाउचर्स के रूप में मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहाकों को जूमकार के जरिए 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट व फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 1,550 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहकों को बस बुकिंग पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा चुम्बक पर भी 350 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

screenshot-2019-05-14-at-9-37-27-pm

डिजाइन

यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश है क्वालिटी भी शानदार है। सामने बड़ी सी स्क्रीन देखने को मिलेगी जबकि बैक पैनल भी ग्लास का बना है। हालांकि पीछे से देखने में यह कुछ हद तक पुराने फोन मॉडल 6टी के समान तो लगता है लेकिन सामने से आप ऐसा नहीं कह सकते। क्योंकि इसमें नॉच नहीं है। यह पूरी तरह से बेज़ल लेस फोन है। कंपनी ने इसे पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया है जो कि वनप्लस का पहला पॉप कैमरे वाला फोन है। फ्रंट और बैक ग्लास के बावजूद बॉडी मैटल की बनी है और यह अच्छा अहसास कराएगा। पिछले पैनल में ट्रिपल कैमरा है जबक नीचे की ओर स्लॉट्स दिखाई देंगे। कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन पसंद आएगा।

डिसप्ले

वनप्लस 7 प्रो की में 6.67—इंच की बड़ी स्क्रीन है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। वहीं इसका स्क्रीन रेजल्यूशन क्यूएचडी प्लस है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90 हट्र्ज है जो कि अब तक किसी फोन में उपलब्ध नहीं है। अर्थात गेमिंग हो या फिर वीडियो हर जगह आपको स्मूथ डिसप्ले मिलेगा। जहां तक डिसप्ले क्वालिटी की बात है तो इसमें एमोलेड पैनल का उपयोग किया गया है जो बेहतरीन अहसास कराता है।

कैमरा

OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन सेंसर एफ/1.6 अपर्चर वाला है और कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल का Sony IMX5867पी लेंस से लैस किया है। यह सेंसर ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाईज़ेशन तकनीक को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8—मेगापिक्सल का है जो टेलीफोटो लेंस है। इसमें तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है तो वाइड-एंगल के लिए दिया गया है। यह सेंसर 117-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।

वहीं, सेल्फी कैमरे के बात करें तो इसका पॉप-अप कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। बेहतर पिक्चर के लिए कंपनी ने Sony IMX471 सेंसर का उपयोग किया है। यह सेंसर 2.0 अपर्चर के साथ आता है और इमसें ईआईएस सपोर्ट है।

हार्डवेयर
वनप्लस 7 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया गया है। फिलहाल मोबाइल के लिए यह सबसे ताकवर चिपसेट में से एक है। वहीं भारत में इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। इसमें 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला 2.8गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो एआई इंजन के साथ आता है। कंपनी ने इसे 6जीबी, 8जीबी और 12जीबी की रैम मैमोरी के साथ पेश किया है जबकि स्टोरेज ऑप्शन 128जीबी और 256जीबी का ही होगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

कनेक्टिविटी
वनप्लस 7 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते है। फोन में यूएसबी टाइप सी कनेक्टिविटी दिया गया है और यह फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए साधारण पिन पासवर्ड के अलावा इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। वहीं पॉपअप कैमरे के बावजूद भी यह फेसलॉक सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9.0 पाई पर कार्य करता है और इसमें आपको ऑक्सीजन यूआई देखने को मिलेगा। हालांकि यह स्टॉक एंडरॉयड के समान ही है लेकिन आपको कुछ छोटे—छोटे बदलाव देखने को मिलेंगे। फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ ही गेम मोड के साथ जेन मोड जैसे कुछ खास फीचर्स मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here