
OnePlus कंपनी शुरूआत में जहां फ्लैगशिप कीलर बनकर मार्केट में आई थी, वहीं अब बाजार के हाल में ढलते हुए यह ब्रांड कम कीमत वाले फोन भी लॉन्च करने लगी है। इस साल वनप्लस 9 सीरीज़ के तहत कंपनी OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च का चुकी है और अब OnePlus 9T की इस ब्रांड की नज़रें हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तो अभी तक वनप्लस 9टी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन OnePlus के एक ताजा ट्वीट के बाद चर्चा उठी है कि कंपनी जल्द ही OnePlus 9T स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
OnePlus 9T को लॉन्च किए जाने की बात जिस ट्वीट के जरिये सामने आई है उसे आप नीचे देख सकते हैं। इस ट्वीट में कंपनी ने OnePlus 9 के इमेज को शेयर किया है जिसे Tea यानी चाय पत्ती के बीच रखा गया है। इस फोटो के साथ ही वनप्लस ने कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘The #OnePlus9 in tea. Don’t read too much into it.’ कैप्शन में ‘टी‘ शब्द को यूज़ करने के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्वीट के जरिये कंपनी OnePlus 9T को टीज़ करना शुरू कर चुकी है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले यह फोन लॉन्च कर दिया जाएगा।
The #OnePlus9 in tea. Don’t read too much into it. pic.twitter.com/hopsJTV8qu
— OnePlus (@oneplus) August 11, 2021
OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले
OnePlus 9 को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.55 इंच की फ्लूड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वनप्लस 9 की डिसप्ले 1100निट्स ब्राइटनेस के साथ ही एचडीआर10+ जैसे फीचर्स से लैस है।
OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन 1440 x 3216 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ फ्लूड डिसप्ले 2.0 डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन स्मार्ट 120हर्ट्ज़ तकनीक से लैस है जो हायपर टच टेक्नोलॉजी के जरिये 360हर्ट्ज़ तक की सिंक स्पीड प्रदान करने की क्षमता रखती है। वनप्लस ने इस फोन में low-temperature polycrystalline oxide यानि LTPO तकनीक का यूज़ किया है जिसके चलते बैटरी की खपत 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 1300निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10+, एमईएमसी जैसे फीचर्स से लैस है।
प्रोसेसिंग
प्रोसेसिंग के मामले में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोन एक जैसी पावर रखते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुए हैं जो आक्सिज ओएस 11 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर 1 Cortex-X1 core (2.84 GHz) + 3 Cortex-A78 CPU cores (2.42 GHz) + 4 Cortex-A55 cores (1.80 GHz) प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ X60 5G मॉडम से लैस क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मौजूद है। यह चिपसेट सीपीयू परफॉर्मेंस को 25 प्रतिशत तथा जीपीयू परफॉर्मेंस को 35 प्रतिशत तक बूस्ट करता है।
फोटोग्राफी
OnePlus 9 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX789 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर मौजूद है।
OnePlus 9 Pro को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है। यह फोन भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स789 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके अलावा वनप्लस 9 प्रो के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी आईएमएक्स471 सेंसर सपोर्ट करता है।
बैटरी
पवार बैकअप के लिए OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro दोनों स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी की बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इस बैटरी को व्रैप चार्ज 65टी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जिसके चलते सिर्फ 29 मिनट में ही यह फोन 1 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है। वहीं वनप्लस 9 प्रो में इस चार्जिंग तकनीक के साथ ही व्रैप चार्ज 50 वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी दी गई है।












