OnePlus ला रही है Ace 5 सीरीज का नया मोबाइल, बन सकता है Dimensity 9400e वाला दुनिया का पहला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/oneplus-ace-5-series-phone-first-to-feature-dimensity-9400e-know-details.jpg

OnePlus अपने ग्राहकों के लिए OnePlus 13T के लॉन्च के बाद मई के महीने में नए Ace ब्रांडेड डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। ये मोबाइल्स OnePlus Ace 5 सीरीज का हिस्सा होंगे। जिसमें OnePlus Ace 5s या OnePlus Ace 5 Supreme Edition और OnePlus Ace 5 Racing Edition जैसे दो मॉडल्स आ सकते हैं। आइए, आगे इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Ace 5 सीरीज (लीक)

OnePlus Ace 5 Racing Edition स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले: OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77-इंच का OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर इन-बिल्ट हो सकता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

OnePlus Ace 5 Supreme Edition डिटेल्स (लीक)