
OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition को 27 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोंस को खास गेमिंग लवर्स के लिए बनाया गया है। इनमें MediaTek के टॉप-टियर Dimensity 9-सीरीज के चिपसेट होंगे। वहीं, लॉन्च से पहले चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर PLC110 (OnePlus Ace 5 Ultra) और PLF110 (OnePlus Ace 5 Racing Edition) मोबाइल्स स्पॉट हुए हैं। जिससे इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: लिस्टिंग के अनुसार OnePlus Ace 5 Ultra में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल होगा। यह बड़ी स्क्रीन हाई क्वालिटी गेमिंग और मल्टीमीडिया व्यूइंग के लिए शानदार साबित हो सकती है।
- चिपसेट: यह स्मार्टफोन Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.73GHz बताई जा रही है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन एक फ्लैगशिप लेवल अनुभव देने वाला है।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 3,300mAh की डुअल-सेल कॉन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है, जो मिलकर लगभग 7000mAh बैटरी हो सकती है। जबकि अन्य लीक के अनुसार 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
- कैमरा: कैमरा सेटअप में रियर पर 50MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
- अन्य: फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी होंगे।
- वजन और डायमेंशन: डिवाइस का डाइमेंशन 163.41 x 77.04 x 8.10mm और वजन 206 ग्राम बताया जा रहा है।
- कलर वैरियंट: यह आगामी मोबाइल Breeze Blue, Titanium और Phantom Black जैसे तीन कलर्स में आएगा।
- स्टोरेज वेरिएंट्स: ग्राहकों को फोन के लिए 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और एक खास 16GB+1TB ऑप्शंस मिल सकते हैं।
OnePlus Ace 5 Racing Edition स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus Ace 5 Racing Edition में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल होगा।
- चिपसेट: इस डिवाइस में Dimensity 9400e चिपसेट होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz होगी। यह प्रोसेसर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देने में सक्षम है।
- बैटरी: TENAA लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6930mAh की बैटरी दी गई है, जिसका टाइपिकल वैल्यू 7000mAh हो सकती है। जबकि अन्य लीक के अनुसार 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है।
- अन्य: इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद होंगे।
- वजन और डायमेंशन: डिवाइस का डाइमेंशन 163.58 x 76.02 x 8.27mm और वजन 199 ग्राम बताया गया है।
- कलर वैरियंट: OnePlus Ace 5 Racing Edition फोन Wilderness Green, White और Rock Black जैसे तीन कलर्स में पेश हो सकता है।
- स्टोरेज वेरिएंट्स: फोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB जैसे ऑप्शंस में लाया जा सकता है।










