OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ चीन में लॉन्च, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/oneplus-ace-7-ace-7-pro-launched-china-price-specifications.jpg

OnePlus ने चीन में अपनी Ace 7 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। ये गेमिंग और तगड़े परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे ग्राहकों के लिए दमदार विकल्प हैं। आइए, आगे OnePlus Ace 7 5G और OnePlus Ace 7 Pro 5G की कीमत और खूबियों विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। जिस पर 2772 × 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन, BOE X4 मटेरियल, 8T LTPO टेक्नोलॉजी और 165Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, सपोर्टेड गेम्स में रिफ्रेश रेट 185Hz तक भी जा सकता है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स है। वहीं, मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट 520Hz और इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 4,800Hz है। इसमें PWM डिमिंग सपोर्ट तकनीक भी मिलती है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Ace 7 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है। दोनों फोन में LPDDR5X Ultra Pro RAM और बेहतर गेमिंग के लिए Wind Chaser गेमिंग कोर दिया गया है। इनमें P4 डिस्प्ले चिप, T3 टच चिप और G3 गेमिंग नेटवर्क चिप लगाई गई है।

गेमिंग के दौरान तापमान सही रखने के लिए OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro फोन में 6,350mm² का 3D वेपर चैंबर और बिल्ट-इन फैन के साथ डुअल-चैनल Glacier एयर कूलिंग सिस्टम मौजूद है। ऑपरेटिंग के मामले में फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro स्मार्टफोन में 200MP का Samsung S5KHP5 मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56-इंच सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

दोनों मॉडल के रियर कैमरा सेटअप में अंतर है। OnePlus Ace 7 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, Ace 7 Pro में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस वजह से प्रो मॉडल दूर की फोटो लेने के लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro स्मार्टफोन में 9,000mAh की Glacier बैटरी दी गई है। इनमें Glacier एनर्जी कंसंट्रेशन चिप और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इनमे सिस्टम-वाइड बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। जो चार्जिंग के दौरान गेमिंग जैसे ऑपरेशन में सीधे पावर सप्लाई करने में मदद करता है।

ये लेटेस्ट वनप्लस डिवाइस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर 2.0 मिलता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर्स, X-एक्सिस लीनियर मोटर, NFC, IR रिमोट, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और इंटरस्टेलर ब्रीदिंग लाइट शामिल हैं। दोनों फोन में USB 2.0 पोर्ट दिया गया है।

OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro की चीन में कीमत

OnePlus Ace 7 को चार स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 4,399 युआन है। वहीं, Ace 7 Pro की शुरुआती कीमत 4,799 युआन है। आप टेबल में प्राइस की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

OnePlus Ace 7 की कीमत

RAM और स्टोरेज चीन की कीमत अनुमानित भारतीय कीमत
12GB + 256GB 4,399 युआन करीब 62,800 रुपये
16GB + 256GB 4,899 युआन करीब 70,000 रुपये
12GB + 512GB 5,199 युआन करीब 74,300 रुपये
16GB + 512GB 5,699 युआन करीब 81,200 रुपये

OnePlus Ace 7 Pro की कीमत

RAM और स्टोरेज चीन की कीमत अनुमानित भारतीय कीमत
12GB + 256GB 4,799 युआन करीब 68,500 रुपये
16GB + 256GB 5,299 युआन करीब 75,700 रुपये
12GB + 512GB 5,599 युआन करीब 80,000 रुपये
16GB + 512GB 5,999 युआन करीब 85,700 रुपये
16GB + 1TB 7,299 युआन करीब 1,04,347 रुपये

अगर आप गेमिंग के लिए फोन खरीदना चाहते हैं और चीन में हैं तो दोनों मॉडल तगड़े ऑप्शन हैं। आप इन्हें चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स साइट पर लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए बने रहें।