OnePlus ला रहा दो नए और सस्ते स्मार्टफोन, रेंडर विडियो में देखें कैसा होगा लुक

Join Us icon

OnePlus Nord को कंपनी ने कुछ समय पहले ही मार्केट में लॉन्च किया था जो कि कंपनी का कम कीमत में आया था। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार अपने नए बजट स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सामने आई लीक के अनुसार कंपनी दो अपकमिंग स्मार्टफोन्स पर काम कर रही, जिनका कोडनेम ‘Billie 1’ and ‘Billie 2’ है। इनमें से एक को स्नैपड्रैगन 690 5G SoC पर पेश किया जा सकता है।

पॉप्युलर लीक्स्टर Max J. और फेमस 3D आर्टिस्ट कॉन्सेप्ट किएटर ने वनप्लस के इन दोनों फोन के 3D विडियो रेंडर रिलीज किए हैं। डिजाइन की बात करें तो वनप्लस के एक फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा देखा गया है, जबकि दूसरे में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा गया है। सेल्फी स्नैपर के लिए दोनों फोन में फ्रंट में एक सिंगल पंच-होल कटआउट दिखाई दिया था। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord की 5 ऐसी कमियां जो करती है निराश

उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों अगर वास्तव में डुअल और ट्रिपल कैमरा और सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ आते है तो वनप्लस नॉर्ड से भी सस्ते हो सकते हैं। दुर्भाग्य से दोनों फोन के बारे में ज्यादा सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि डिस्प्ले AMOLED पैनल और हाई-रिफ्रेश रेट है या नहीं।

इसके अलावा कंपनी ने इन फोन में अलर्ट स्लाइडर भी देगी। हालांकि, जैसा कि हमने पहले बताया कि फोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, यह माना जा रहा है कि इन दोनों में स्नैपड्रैगन 690 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus ने रोकी भारत में अपनी ऑनलाईन सेल, जानें क्या है पूरा माजरा

इसके अलावा वनप्लस नॉर्ड भारत में ओपन सेल 6 अगस्त को 12 बजे IST से शुरू होगी। वनप्लस नॉर्ड ने 6.44-इंच के फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट और टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेयर का स्पोर्ट दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 765G SoC द्वारा संचालित है जिसमें 12GB रैम और 128GB तक स्टोरेज है। फोन ऑक्सीजनओएस के साथ एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं, फोन में क्वाड-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 48MP सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल, 5MP डेप्थ सेंसर और क्लोज-अप शॉट्स के लिए मैक्रो सेंसर शामिल होगा। फोन में 4,115mAh की बैटरी है और यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here