
OnePlus ने एक दिन पहले ही ऑफिशियल तौर पर यह जानकारी दी थी कि कंपनी 26 सितंबर को OnePlus 7T और स्मार्ट टीवी को पेश करेगी। वहीं, अब कंपनी के सीईओ Pete Lau ने ऑफिशियल तौर पर OnePlus 7T की रियर तस्वीरों को जारी किया है। इन तस्वीरों को कंपनी ने अपने फोरम पर पेश किया है।
OnePlus Fourm के अलावा इस फोन को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को होना तय है।

अगर बात करें रियर डिजाइन की तो यह लीक हुई तस्वीरों की तरह ही है। फोन के रियर में सर्कुलर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर हॉरिजोंटली हैं और एक फ्लैश लाइट उन कैमरा सेंसर के नीचे है। वहीं, डिवाइस में कैमरा सेटअप के नीचे कंपनी का लोगो और बॉटम में कंपनी का नाम लिखा है। फिलहाल डिवाइस की रियर तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि फोन में पॉप-अप कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7T और OnePlus TV होंगे 26 सितंबर को लॉन्च, 7T Pro से भी उठ सकता है पर्दा

OnePlus 7T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें इसमें स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट होगा। इसके साथ ही इसमें 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। अफवाहों की माने तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल सेंसर, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो के साथ 2x जूम और अल्ट्रा-वाइड 16-मेगापिक्सल सेंसर है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,800mAh बैटरी Warp चार्ज 30T, एंडरॉयड 10 बेस्ड ऑक्सिजनओएस के साथ नया माइक्रो मोड भी होगा।
बता दें कि 26 सितंबर को नई दिल्ली में इवेंट का आयोजन इंदिरा गांधी एरिना में किया जाएगा। वहीं, दो हफ्ते बाद कंपनी 10 अक्टूबर को OnePlus 7T Pro को पेश करेगी। दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट शाम 7 बजे होगा, जिसके लिए 20 सितंबर सुबह 10 बजे से टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। इस इवेंट की टिकट 999 रुपए होगी। टिकट कंपनी की वेबसाइट पर जाकर खरीदी जा सकती है।


















