
OnePlus भारत में अपने अफोर्डेबल Nord ब्रांड को एक्सपेंड करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी नोर्ड सीरीज के तहत भारत में जल्द ही अलग अलग प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। पॉपुलर टिप्सटर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही भारत में OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन, OnePlus Nord वॉच, OnePlus Nord फिटनेस बैंड, Nord ब्रांड के स्मार्ट AIoT प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। नोर्ड ब्रांड के अपकमिंग डिवाइवेस में से फ़िलहाल हम आपको OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन और OnePlus Nord वॉच के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus Nord 3
अपकमिंग OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले BIS के डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। अब तक की जानकारी के मुताबिक, वनप्लस के अपकमिंग Nord 3 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर, 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट Full HD+ 1080 x 2412 पिक्सल होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। OnePlus के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Nord 3
Nord Watch
Nord Band
New Nord Buds
Nord smart measuring scale (not sure of the name)
and more Nord-branded AIoT products coming up.— Mukul Sharma (@stufflistings) August 19, 2022
कैमरा की बात करें तो वनप्लस नोर्ड में 50MP IMX766 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 12GB का LPDDR5 RAM और 256GB तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Asus 9z भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और खूबियां
OnePlus Nord Watch
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने 91mobiles को बताया है कि OnePlus Nord Watch को पांच अलग-अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाए। वनप्लस की अपकमिंग Nord Watch को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें SpO2 सेंसर, हार्टर रेट मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग फीचर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि वॉच को – ब्लैक और व्हाइट दो कलर में पेश किया जा सकता है। नोर्ड सीरीज वॉच की कीमत 5,000 रुपये से 8,000 रुपये तक हो सकती है।










