6650mAh बैटरी के साथ इस साइट पर लिस्ट हुआ OnePlus Nord 5, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

OnePlus एक बार फिर अपनी मिड-रेंज सीरीज Nord को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कंपनी अगली पीढ़ी के OnePlus Nord 5 पर काम कर रही है। हाल ही में इस डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। वहीं, अब यह फोन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखाई दिया है, जिससे इसकी बैटरी डिटेल सामने आई है।

OnePlus Nord 5 की बैटरी डिटेल्स आई सामने

  • TUV Rheinland वेबसाइट पर OnePlus Nord 5 को CPH2079 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
  • सर्टिफिकेशन में फोन का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि यह OnePlus का डिवाइस है।
  • इस लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus Nord 5 में 6,650mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Nord 4 की 5,500mAh बैटरी से बड़ी है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है।
  • हालांकि पहले आई रिपोर्ट्स में 100W चार्जिंग की बात कही गई थी, जिससे लगता है कि स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है।

क्या OnePlus Ace 5 Racing Edition का रीब्रांड है Nord 5?

  • लीक्स की मानें तो OnePlus Nord 5 असल में OnePlus Ace 5 Racing Edition का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है।
  • Ace 5 Racing Edition में Dimensity 9400e प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो अभी तक आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं हुआ है।
  • इसमें 6.77-इंच का फ्लैट डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और प्लास्टिक मिडल फ्रेम दिया जा सकता है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

भारत में लॉन्च और कीमत (संभावित)

भारत में लॉन्च को लेकर संकेत तब मिले जब CPH2079 मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया था। इसी के साथ OnePlus Nord CE 5 और OnePlus 13s के भी मॉडल नंबर BIS पर लिस्ट किए गए हैं, जिससे यह कंफर्म होता है कि OnePlus भारत में बड़े लॉन्च की तैयारी कर रहा है। वहीं, पिछले साल लॉन्च हुआ OnePlus Nord 4 की कीमत ₹29,999 से शुरू हुई थी, ऐसे में उम्मीद है कि Nord 5 की कीमत भी इसी रेंज में रखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here