OnePlus Nord 6 इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीम, यहां देखें 9000mAh बैटरी वाले फोन की अनाउंसमेंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/nord-6.jpg

अपडेट – OnePlus Nord 6 इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स प्राइस, सेल डिटेल, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।

वनप्लस कंपनी साल 2026 का पहला नोर्ड फोन लेकर आ रही है। 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 में लॉन्च हो रहा है। यह वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 9000mAh battery लगाई है। आप अपने घर बैठे-बैठे वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन का लॉन्च अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं। फोन की लॉन्च डिटेल्स के साथ ही Nord 6 प्राइस रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord 6 इंडिया लॉन्च डेट 7 अप्रैल है। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नए वनप्लस मोबाइल को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी वनप्लस नोर्ड 6 का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है और जहां फोन अनाउंसमेंट देखी जा सकती है। नीचे लगी यूट्यूब विंडो में आप OnePlus Nord 6 इंडिया लॉन्च ईवेंट 91मोबाइल्स पर ही लाइव देख सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले ही बताया OnePlus Nord 6 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा। इस स्मार्टफोन में 9,000एमएएच बैटरी लगाई गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद यह फोन 2.5 दिन तक लगातार काम कर सकता है। अनुमान है कि फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं साथ ही इस वनप्ल्स फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।

वनप्लस की ओर बताया जा चुका है कि नोर्ड 6 Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.02GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR5X RAM दी गई है जो लैगफ्री और फास्ट मल्टीटास्किंग करने में मदद करेगी। वहीं ब्रांड द्वारा इस मोबाइल में 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा भी किया गया है।

इंडिया में वनप्लस नोर्ड 6 12GB RAM पर लॉन्च होगा। वहीं फोन में 256GB UFS 4.1 Storage भी मिलेगी। कंपनी की ओर से बताया गया है कि OnePlus Nord 6 5G फोन में 165FPS पर BGMI खेला जा सकेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन को 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा पर लाया जाएगा और फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

OnePlus Nord 6 5G फोन को IP66,IP68,IP69,IP69K रेटिंग पर लॉन्च किया जाएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। वहीं इस फोन में G2 WiFi chip लगाई जाएगी जो वाईफाई कनेक्टिविटी बूस्ट करेगी। लीक्स की मानें तो यह वनप्लस 5जी फोन 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन इंडियन मार्केट में Black, Mint और Silver कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

अगर कीमत की बात करें तो हमारा अनुमान है कि OnePlus Nord 6 को 35 हजार रुपये तक की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट का प्राइस 40 हजार रुपये तक जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल OnePlus Nord 5 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage दी गई थी। बहरहाल कंफर्म प्राइस और फुल स्पेक्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

OnePlus Nord 6 Price
Rs. 43,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs