9000mAh बैटरी पर लॉन्च होगा OnePlus Turbo! गेमिंग के मिल सकती है 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/OnePlus-10R.jpg

वनप्लस ने कंपनी के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष पर बताया था कि वह अपनी नई ‘Turbo series’ की शुरुआत करने जा रही है जिसे जनवरी 2026 में पेश किया जा सकता है। कंपनी प्रेसिडेंट Li Jie का कहना था कि नई वनप्लस टर्बो सीरीज परफॉर्मेंस सेंट्रिक होगी जो पावरफुल प्रोसेसिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं आज इस सीरीज के अपकमिंग मोबाइल फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। फोन डिटेल्स को टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

वनप्लस टर्बो से जुड़ा लीक टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर किया गया है। माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए बताया गया है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को 9,000mAh या इससे भी बैटरी पर लेकर आ रही है। यह डुअल-सेल डिजाइन बैटरी बताई गई है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी वनप्लस फोन इतनी बैटरी पर नहीं आया है। यानी OnePlus Turbo कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है।

लीक के अनुसार वनप्लस टर्बो क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट पर लाया जाएगा। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 या फिर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है। अगर मोबाइल की कीमत 70 हजार रुपये के करीब रखी जाएगी तो 8 एलिट जेन 5 दिया जा सकता है और अगर कंपनी OnePlus Turbo को 50 हजार की रेंज में लाने की सोच रही है तो इसे स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

बताते चलें कि वनप्लस की लेटेस्ट नंबर सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन OnePlus 15 और OnePlus 15R लॉन्च कर चुकी है। इनमें से वनप्लस 15 को स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 पर लाया गया है जिसका प्राइस इंडिया में 72,999 रुपये है। वहीं वनप्लस 15आर को स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 47,999 रुपये है।

OnePlus 15

OnePlus Turbo की बड़ी बैटरी और ताकतवर प्रोसेसर के साथ ही लीक में इसकी स्क्रीन का जिक्र भी किया गया है। टिपस्टर के मुताबिक यह मोबाइल फोन 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी इस गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन में यूजर्स को हाई रिफ्रेश रेट और फ्रेम रेट पर गेम खेलने का मजा मिलेगा। उम्मीद है कि मोबाइल डिस्प्ले को एमोलेड पैनल पर लाया जाएगा और 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए मामले में वनप्लस टर्बो को औसत ही बताया जा रहा है। पहले सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Turbo 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15R

बहरहाल उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी की ओर से जल्द ही वनप्लस टर्बो लॉन्च टाइम लाइन भी शेयर की जा सकती है। अभी तक इस बात के आसार कम ही नजर आ रहे हैं कि कंपनी OnePlus Turbo को इंडिया में लॉन्च करेगी। हो सकता है कि यह मोबाइल सिर्फ चाइना में उपलब्ध हो। अगर आप वनप्ल्स का ताकतवर फोन खरीदना चाहते हैं तो लेटेस्ट OnePlus 15R की डिटेल्स यहां क्लिक कर और फ्लैगशिप मोबाइल OnePlus 15 की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।