Snapdragon 8s Gen 4 और 9,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OnePlus Turbo, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oneplus-turbo-leak-7650mah-battery-snapdragon-8-gen5-chipset.jpg

OnePlus ने कुछ दिन पहले ही कंफर्म किया है कि जनवरी 2026 में OnePlus Turbo सीरीज आएगी। यह सबसे पहले होम मार्केट चीन में लॉन्च होगी। हालांकि ब्रांड ने इसके मॉडल्स की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले एक अपकमिंग स्मार्टफोन को Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसे वनप्लस टर्बो माना जा रहा है। लिस्टिंग में इसके चिपसेट, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर से जुड़ी डिटेल्स मिल गई हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट पर टिप्स्टर ने फोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर भी जानकारी दी है।

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus का आगामी स्मार्टफोन मॉडल नंबर PLU110 के साथ सामने आया है। बेंचमार्किंग डेटा के अनुसार इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। CPU और GPU डिटेल्स के आधार पर इस बात की पुष्टि हुई है कि यही प्रोसेसर OnePlus Turbo में इस्तेमाल किया जा सकता है।

लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि फोन में करीब 12GB RAM दी गई है और यह Android 16 पर रन करेगा। Geekbench पर इस हैंडसेट ने सिंगल-कोर पर 2124 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6880 अंक हासिल किए हैं। यानी ग्राहकों को तगड़ा अनुभव मिल सकता है।

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा चुका है कि OnePlus Turbo को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जो गेमिंग और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस के लिए खास हो सकता है। इसके अलावा फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो इसे लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए काफी आकर्षक विकल्प बना सकती है।

टिप्स्टर Abhishek Yadav के अनुसार OnePlus का एक और अपकमिंग स्मार्टफोन कोडनेम “Volkswagen” के साथ आ सकता है। यह भी Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी वाला हो सकता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। टिप्स्टर का दावा है कि इस फोन में करीब 6.xx-इंच का OLED डिस्प्ले और 1.5K रिजॉल्यूशन व 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।

“Volkswagen” कोडनेम वाला OnePlus फोन ग्लोबल मार्केट्स सहित भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके आधिकारिक नाम की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि यह OnePlus Turbo का ही रीब्रांडेड या थोड़ा बदला हुआ वर्जन बनकर आ सकता है। वहीं, देखना होगा कि यह लीक डिटेल्स कितनी सही साबित होती हैं।

बताते चलें कि आगामी OnePlus Turbo सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Neo 11Redmi K90 और realme GT 8 से हो सकता है। यदि यह मिड रेंज कीमत में आती है तो बेहतरीन विकल्प बन सकती है।  आप नए साल में नया डिवाइस प्लान कर रहे हैं तो इस लाइनअप का वेट कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।