OnePlus Turbo Series हुई कंफर्म, गेमिंग परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी पर होगा फोकस

Join Us icon

OnePlus ने आखिरकार अपनी नई Turbo सीरीज को आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है। बता दें कि अक्टूबर में इस लाइनअप को लेकर पहली बार लीक सामने आया था। जिसमें स्पेसिफिकेशंस भी पता चले थे। वहीं, अब कंपनी ने खुद इस सीरीज के आने की जानकारी दी है। यानी ग्राहकों को नए परफॉरमेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन मिलने वाले हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर पोस्ट के जरिए Turbo सीरीज के बारे में बताया है। यह ऐलान OnePlus के 12 साल पूरे होने के मौके पर हुआ है। जिससे इस नई सीरीज को कंपनी के लिए खास माइलस्टोन माना जा रहा है।

Li Jie के अनुसार, OnePlus Turbo मोबाइल्स कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की “शक्तिशाली प्रदर्शन जीन” को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही इन फोंस में अपनी कैटेगरी की सबसे मजबूत बैटरी लाइफ, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और तगड़ा गेमिंग अनुभव देने पर खास फोकस किया जाएगा।

नई सीरीज की घोषणा के साथ Li Jie ने OnePlus के चीन में बिजनेस परफॉरमेंस को लेकर भी बताया है। उनके अनुसार 2025 के अंत तक OnePlus चीन में किसी भी स्मार्टफोन ब्रांड के मुकाबले सबसे ज्यादा सेल्स ग्रोथ दर्ज कर सकता है। जो 2024 के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है। कंपनी का कहना है कि 2026 में Turbo सीरीज के जरिए वह मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाना चाहती है, ताकि हाई-एंड परफॉरमेंस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाए।

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Turbo सीरीज स्मार्टफोंस दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। इसमें 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और स्मूद स्क्रॉलिंग के साथ शनदार साबित हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। जिससे फ्लैगशिप गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव हो सकता है। बैटरी के मामले में भी OnePlus Turbo दमदार बन सकता है। लीक के मुताबिक इसमें लगभग 8,000mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

oneplus-turbo-series-china-confirmed

आगामी OnePlus Turbo सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा सकती है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Neo 11, Redmi K90 और realme GT 8 से हो सकता है।

यदि OnePlus Turbo सीरीज को मिड रेंज कीमत पर लॉन्च किया जाता तो यह बेहतरीन विकल्प बन सकती है। अगर आपको फोन लेने की जल्दी नहीं हो और आप कुछ हफ्तों के लिए रुक सकते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here