फिर कम हुआ Oppo A3s का प्राइस, अब सिर्फ 7,990 रुपए में मिलेगा बड़ी बैटरी वाला ये फोन

Join Us icon

पिछले साल जुलाई में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने Oppo A3s स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसके दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं। वहीं, लॉन्च के बाद कंपनी दो बार इसके 2जीबी और 3जीबी मॉडल के कीमत में कटौती कर चुकी है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने A3s के 2जीबी व 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपए की कमी की गई है। इसके बाद यह फोन 7,990 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हो गया है।

नई कीमत
हालांकि कंपनी ने इसके लिए कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है, लेकिन 91मोबाइल्स को अपने रिटेल सोर्स से इस बारे में जानकारी मिली है। ओपो के कीमत में यह कटौती ऑफलाइन रिटेस स्टोर्स पर की गई है। कटौती के बाद आप इस डिवाइस के 2जीबी रैम वेरिएंट को 7,990 रुपए और 3जीबी रैम वेरिएंट को 9,990 रुपए का मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: 4,000एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च हुआ OPPO A1k, कीमत सिर्फ 8,490 रुपये

ऑफर्स
इस फोन पर जियो डिजिटल लाइफ ऑफर भी मिल रहा है। इस ऑफर के तहत फोन की खरीदने पर जियो के तरफ से 7,050 रुपए का कैशबैक और साथ ही साथ 3.1टीबी फ्री इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम की ओर से 1,300 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: एक बार फिर कम हुई Oppo A7 की कीमत, जानें इस बार क्या है नया प्राइस

ओपो ए3एस की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें ओपो ए3एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच की एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले मौजूद है। इसमें 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर आधारित है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओपो ए3एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here