एक बार फिर कम हुई Oppo A7 की कीमत, जानें इस बार क्या है नया प्राइस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने इस साल की शुरआत में भारतीय मार्केट में ओपो ए7 के छोटे वेरिएंट को लॉन्च किया था। इस डिवइस को 3जीबी रैम के साथ 14,990 रुपए में पेश किया था। वहीं, मार्केट में पहले से ही डिवाइस का 4जीबी रैम वाला वेरिएंट मौजूद था, जिसकी कीमत 16,990 रुपए है। वहीं, कंपनी ने इन दोनों ही वेरिएंट की कीमत में कटौती की है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत में कटौती की होगा। इससे पहले हैंडसेट के 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई थी। वहीं, इस बार 91मोबाइल्स को डिवाइस की कीमत में कटौती की जानकारी मोबाइल रिटेलर्स द्वारा हासिल हुई है। इसे भी पढ़ें: 4,020एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ OPPO A9, शानदार लुक के साथ है पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

नई कीमत
हमें मिली जानकारी के अनुसार इस डिवाइस के 3जीबी रैम वेरिएंट को आप कम कीमत यानी 12,990 रुपए में ऑफलाइन खरीद सकते हैं। वहीं, हैंडसेट के 4जीबी रैम वेरिएंट को 14,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। Oppo A7 ग्लेरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू कलर में आता है।
डिवाइस के 4जीबी रैम और 3जीबी रैम वेरिएंट में फर्क सिर्फ रैम का है। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। चलिए आगे आपको ओपो ए7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

OPPO A7 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन में 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले है। वहीं, ओपो ए7 यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर कार्य करता है। इसके साथ ही यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। इसे भी पढ़ें: स्टोर पर उपलब्ध हुआ Oppo 5s स्मार्टफोन, शाओमी Redmi 7 को देगा टक्कर

इस फोन में 3जीबी रैम व 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

ओपो ए7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए फोन को 4,230एमएएच की बड़ी दमदार बैटरी के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here