
टेक कंपनी ओपो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना सस्ता नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ए3एस लॉन्च किया था। यह फोन देश में 10,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जो इसे भारतीय बाजार के सबसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक बनाता है। शानदार लुक वाले इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अब और भी एडवांस कर दिया है। ओपो इंडिया ने ए3एस को 3जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है।
ओपो ए3एस स्मार्टफोन भारत में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था। यह फोन कुछ ही दिनों पहले 15 जुलाई को अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन के एक और नया वेरिएंट पेश कर दिया है। ओपो ए3एस के नए वेरिएंट में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह वेरिएंट 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
Guess what?
Your favourite #OPPOA3s is now available in 3GB RAM + 32GB ROM also.
Head on over to Flipkart and offline stores to get your very own A3s today!#DualPowerDualCamera.
Know more: https://t.co/GgQiRkRZr2 pic.twitter.com/l76y0BJ9T4— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) August 2, 2018
ओपो ए3एस के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह यह फोन 6.2-इंच की एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओपो ए3एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। ओपो ए3एस के 2जीबी/16जीबी वेरिएंट को 10,990 रुपये की कीमत पर तथा 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर से खरीदा जा सकता है।




















