
ओपो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने चार फोन मॉडल के प्राइस में भारी कटौती की है। ओपो द्वारा ए83 2जीबी मॉडल, ओपो एफ9, ओपो एफ9 प्रो और ओपो एफ9 प्रो 128जीबी मॉडल की कीमत में भारी कटौती है। जहां ओपो ए3एस के कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। वहीं बाकी के तीन मॉडल एफ9, एफ9 प्रो और एफ9 प्रो 128जीबी के प्राइस में 2,000—2,000 रुपये की कमी की गई है।
कंपनी ने पहले ए83 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी और अब 500 रुपये फिर से कम कर दिए हैं। ओपो ए83 का नया प्राइस अब 8,490 रुपये है जबकि पहले 8,990 रुपये था।
वहीं ओपो एफ9 की पुरानी कीमत 18,990 रुपये थी जबकि 2,000 रुपये की कटौती के बाद अब इसे 16,990 रुपये रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह ओपो एफ9 प्रो का प्राइस 23,990 रुपये था। परंतु 2,000 रुपये की कटौती के बाद यह 21,990 रुपये हो गया है। कंपनी ने ओपो एफ9 प्रो के 128जीबी वाले मॉडल में भी 2,000 रुपये की कमी की है। नया प्राइस 23,990 रुपये है। जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग का सस्ता नॉच स्क्रीन वाला फोन गैलेक्सी एम10, जानकारी हुई लीक
ओपो ए3एस
ओपो ए3एस के 3जीबी रैम के साथ आपको 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसी मॉडल की कीमत में कमी की गई है। फोन में 6.2-इंच की एचडी+ फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर जबकि 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ओपो ए3एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। 12जीबी रैम, 512जीबी मैमोरी और सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो ज़ेड5एस फेरारी एडिशन
ओपो एफ9
ओपो एफ9 डिजाईन और लुक में ओपो एफ9 प्रो जैसा ही है। फोन में 1080 X 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।ओपो एफ9 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। फोन में वीओओसी फ्लैश चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है। 48एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवो 4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओपो एफ9 प्रो
ओपो एफ9 प्रो में 1080 X 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है। फोन में कंपनी का आॅपरेटिंग सिस्टम कलरओएस 5.2 मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद है। फोन में 6जीबी की ताकतवर रैम मैमोरी के साथ भारत में लॉन्च किया है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
इसके दूसरे संस्करण में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बाकी स्पेसिफिकेशन समान हैं। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। ओपो एफ9 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एआई फीचर से लैस है। पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।



















Comments are closed.