और भी सस्ता हुआ ओपो ए3एस 3जीबी रैम मॉडल, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

इस साल जुलाई में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने अपने ओपो ए3एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसके दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं। वहीं, हाल ही में कंपनी ने इसके 2जीबी और 3जीबी मॉडल के कीमत में कटौती की थी। अब एक बार फिर से ए3एस के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कमी की गई है इसके बाद यह फोन 10,990 रुपए में उपलब्ध हो गया है।

हालांकि कंपनी ने इसके लिए कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया है लेकिन 91मोबाइल्स को अपने रिटेल सोर्स से इस बारे में जानकारी मिली है। ओपो के कीमत में यह कटौती
ऑफलाइन रिटेस स्टोर्स पर की गई है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर यह फोन अब भी 11,990 रुपये में सेल किया जा रहा है।

ओपो ने ए83, एफ9, एफ9 प्रो और एफ9 प्रो 128जीबी के कीमत में की भारी कटौती जानें क्या है नया प्राइस

बता दें कि ओपो ए3एस के 3जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं, कुछ महीने पहले इस डिवाइस की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई थी, जिसके बाद से यह डिवाइस 11,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, एक बार फिर इस डिवाइस की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने डिवाइस की कीमत में होने वाली कटौती की जानकारी नहीं दी है।

ओपो आर19 का कवर हुआ लीक, मार्च महीने में दस्तक देगा यह पावरफुल फोन

ओपो ए3एस की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें ओपो ए3एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच की एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले मौजूद है। इसमें 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर आधारित है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओपो ए3एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर कार्य करता है।

Comments are closed.