Oppo A54s स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले क़ीमत, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स हुए लीक

Join Us icon

Oppo इन दिनों अपने नए A-Series के स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी Oppo A54s स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। हालांकि Oppo ने फिलहाल अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, MySmartPrice के पास ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले प्राइसिंग डिटेल है। टिपस्टर सुधांशु ने ओप्पो के इस स्मार्टफोन के यूपोपियन मार्केट की प्राइसिंग शेयर की है। इसके साथ ही सुधांशु ने इस फोन के स्टोरेज और कलर ऑप्शन भी शेयर किए हैं। Oppo का यह स्मार्टफ़ोन Oppo A54 स्मार्टफोन के मुकाबले कई सारे अपग्रेड्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको अपकमिंग Oppo A54s स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Oppo A54s क़ीमत (लीक)

Oppo A54s स्मार्टफोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ एक ही वेरिएंट में मार्केट में उतारा जा सकता है। संभव है कि ओप्पो का यह फोन और भी रैम+स्टोरेज ऑप्शन में बिक्री के लिए आए। ओप्पो का बजट स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। Oppo का यह स्मार्टफोन यूरोप में 200 यूरो से 250 यूरो (करीब 17,300 रुपये से 21,600 रुपये) के बीच में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन दो कलर ऑप्शन पर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक में बिक्री के लिए आएगा। यह भी पढ़ें : भारतीय कंपनी ने किया कमाल, पेश की एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार

यूरोप में इस स्मार्टफ़ोन की क़ीमत लोकल टैक्स और ड्यूटी के चलते ज़्यादा हो सकती है। ओप्पो का यह भोज भारत में भी एंट्री करेगा। फ़िलहाल ओप्पो ने इस स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अगर ओप्पो इस स्मार्टफ़ोन को भारत में लॉन्च करता है तो pOpo A54s स्मार्टफ़ोन की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर सुधांशु ने फ़िलहाल ओप्पो के इस स्मार्टफ़ोन की कोई स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर शेयर नहीं की है। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन अब तक किसी भी सर्टिफिकेशन्स और वेबसाइट पर स्पॉट नहीं किया गया है। हमारा मानना है कि यह फोन इस साल की शुरुआत में पेश किए गए Oppo A54 के मुकाबले अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा। Oppo का यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग, अपडेटेड प्रोसेसर, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here