OPPO A57s और Oppo A57 4G भारत में बेहद कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ होंगे लॉन्च

OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Realme और Redmi से होगी।

Join Us icon

OPPO भारत में जल्द ही दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO A57s और Oppo A57 4G के नाम से मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। ओप्पो के इन दोनों स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 15000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च करने की प्लानिंग है। ओप्पो के अपकमिंग OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Realme और Redmi से होगी। OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इनके वेरिएंट, कलर ऑप्शन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ये जानकारी टिपस्टर पारस गुगलानी ने शेयर की हैं। हालांकि फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन जून महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं।

OPPO A57s और Oppo A57 4G : वेरिएंट्स

OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन ग्लोइंग ब्लैक, ग्लोइंग ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में भारत में पेश किए जा सकते हैं। इसके साथ ही पारस ने अपकमिंग OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन के रेंडर भी शेयर किए हैं जिससे इनके डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिलती है।

OPPO A57s और Oppo A57 4G : डिजाइन

OPPO A57s और Oppo A57 4G दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन करीब करीब एक जैसा होगा। इन दोनों स्मार्टफोन को बॉक्सी डिजाइन और राउंड एज के साथ पेश किया जाएगा। राउंड एज होने के चलते यूजर्स को फोन की बेहतर ग्रिप मिलेगी। इसके साथ ही OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के चारों ओर नौरो बैजल दिए जाएंगे।

OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन के बाएं ओर वॉल्यूम बटन और सिम कार्ड ट्रे दिया गया है। वहीं दाएं ओर पावर बटन दिया गया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंबिड है। OPPO A57s और Oppo A57 4G स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। ओप्पो का यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : सस्ता Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन मार्केट में जल्द करेगा धाकड़ एंट्री, धांसू होंगे स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A57s और Oppo A57 4G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A57s और Oppo A57 4G दोनों स्मार्टफोन 4G LTE सपोर्ट करेंगे। ओप्पो के दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन 4GB/64GB और 6GB/128GB के ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। OPPO A57 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह भी पढ़ें : मात्र 12,500 रुपये की कीमत में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ आया OPPO A57, जानें पूरी डिटेल

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here