7000mAh बैटरी और Snapdragon 685 चिप के साथ पाकिस्तान में लॉन्च हुआ OPPO A6 4G, जानें फुल डिटेल्स

OPPO ने पाकिस्तान में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दो स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर वैरियंट में लेकर आई है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ब्रांड ने इसे बड़ी बैटरी, बड़े डिस्प्ले और डस्ट-वाटर प्रोटेक्शन जैसी कई खूबियों के साथ बाजार में उतारा है। जिससे यह यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
OPPO A6 4G स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट से लैस है।। स्क्रीन 1125 निट्स तक ब्राइटनेस देती है और 90.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। OPPO ने इसमें 60-मंथ फ्लुएंसी प्रोटेक्शन भी दिया है। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भी परफॉरमेंस स्मूद बनी रह सकती है।
OPPO A6 4G में ग्राहकों को Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट मिलेगा। जो Adreno 610 GPU के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 3900mm² SuperCool VC सिस्टम लगाया है। जिससे लंबे इस्तेमाल में भी फोन गर्म होने से बच सकता है।
कैमरा सेटअप में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी लेंस लगा है। जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Oppo A6 4G की बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है जो लंबा बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि यह दो दिन की बैटरी लाइफ और 5-साल बैटरी हेल्थ प्रदान कर सकता है।
OPPO A6 4G फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, E-कंपास, GPS, GLONASS और IP69 रेटिंग मिलती है। जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है। डिवाइस की मोटाई 8.61mm है और इसका वजन 215 ग्राम रखा गया है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, OTG, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 5 और माइक्रोSD कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स हैं।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो OPPO A6 4G के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत PKR 54,999 यानी करीब 17,000 रुपये रखी गई है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट PKR 59,999 यानी करीब 19,000 रुपये में उपलब्ध होगा। डिवाइस के लिए ग्राहकों को Aurora Gold और Sapphire Blue जैसे दो कलर ऑप्शंस मिलेंगे।
यह फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा, मजबूत बिल्ड और लंबे समय तक टिकने वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy M15 , realme C75 5G और Redmi 15 जैसे फोंस से हो सकता है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत प्रोटेक्शन मिले तो OPPO A6 4G सही विकल्प है। वहीं, अगर आपको 5G सपोर्ट चाहिए तो अन्य विकल्प देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।