ओपो मोबाइल हुए महंगे! 8000 रुपये तक बढ़ा OPPO A6 Pro और OPPO A6 का प्राइस, देखें क्या है नया रेट

ओपो ने जनवरी महीने में इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज’ का विस्तार करते हुए दो 5जी फोन OPPO A6 और OPPO A6 Pro लॉन्च किए थे। दोनों स्मार्टफोन तगड़ी 7000mAh battery, 50MP Camera और Mediatek प्रोसेसर पर लाए गए थे। अब कंपनी की ओर से इन दोनों 5जी फोन की कीमत बढ़ा दी गई है। लॉन्च प्राइस के हिसाब ओपो ए6 का रेट 6000 रुपये और ओपो ए6 प्रो की कीमत 8000 रुपये ज्यादा हो गई है।
ओपो मोबाइल्स का प्राइस
OPPO A6 5G स्मार्टफोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage के साथ 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब बढ़कर 23,999 रुपये हो गया है। यानी इस ओपो 5जी फोन की कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह स्मार्टफोन का 6GB RAM मॉडल 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है।
6जीबी रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और 256GB मेमोरी वाला फोन 21,999 रुपये में लाया गया था। इन दोनों वेरिएंट की कीमत में भी 6 हजार का इजाफा किया गया है। प्राइस हाइक के बाद दोनों स्टोरेज वेरिएंट का रेट बढ़कर क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये हो गया है।
OPPO A6 Pro की बात करें तो यह 8GB RAM वाला 5G फोन है। इस ओपो मोबाइल का रेट 8,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। मोबाइल का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसका प्राइस 7 हजार रुपये बढ़कर 28,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 256GB स्टोरेज वेरिएंट 8 हजार रुपये महंगा हो गया है। 23,999 रुपये में लॉन्च हुए इस वेरिएंट का कीमत अब 31,999 रुपये हो गई है। ओपो ए6 और ए6 प्रो नए प्राइस के साथ कंपनी वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं।
OPPO A6 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए6 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें LPDDR4X RAM दी गई है और यह एंड्रॉयड आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 60 महीने की फ्लुएंस परफॉर्मेंस देने का दावा करती है। इस 5जी फोन में ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी लेंस लगा है। पावर बैकअप के लिए मोबाइल में 7000mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की हेल्थ के साथ आती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ ही रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। यह IP69 रेटिंग वाला फोन है।
OPPO A6 Pro स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए6 प्रो 5जी फोन भी LPDDR4X RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें भी एंड्रॉयड बेस्ड कलरओएस मिलता है। गेमिंग के दौरान स्मूथ और स्टेबल परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें Trinity Engine, Luminous Rendering Engine और AI GameBoost 2.0 जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस ओपो 5जी फोन में 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसपर 1125निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है।
7000mAh बैटरी के साथ OPPO A6 Pro 5G फोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है और इसमें भी ग्राहकों को रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। यह 5जी फोन IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।