
OPPO जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OPPO A6c लॉन्च कर सकता है। यह इसी साल अप्रैल में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था। वहीं, अब इसके भारतीय लॉन्च को लेकर नई जानकारी 91mobiles ने शेयर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO A6c की कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। कंपनी इसे इस हफ्ते या अगले हफ्ते तक लॉन्च कर सकती है। यह फोन ब्रांड की A-सीरीज में OPPO A6x, A6 और A6s मॉडल्स के साथ जुड़ सकता है। आइए, डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार OPPO A6c का बेस वैरियंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये की कीमत में आ सकता है। वहीं, इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला दूसरा मॉडल लगभग 16,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।रिपोर्ट में बताया गया है कि OPPO A6c प्रमुख तौर पर ऑफलाइन मार्केट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा सकता है। यही कारण है कि फोन की उपलब्धता सबसे पहले ऑफलाइन स्टोर्स में देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।
खूबियों की बात करें तो OPPO A6c का बड़ा हाइलाइट इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। ग्लोबल मॉडल के लिए कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सामान्य उपयोग में लगभग दो दिन तक चल सकती है। हालांकि फोन में सिर्फ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जो इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से कम माना जा सकता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Realme C83 जैसे स्मार्टफोन से हो सकता है, जिसमें भी 7000mAh बैटरी दी गई है।
OPPO A6c के इंडिया वाले मॉडल में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने की बात कही जा रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO A6c में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस में लगाया जाता रहा है। जिसे डेली यूसेज जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि हेवी उपयोग के लिए यह सही नहीं लगेगा।
ग्लोबल मार्केट में OPPO A6c स्मार्टफोन Feather White, Stone Brown और Feather Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है। वहीं, भारत में इसके Feather White और Stone Brown कलर ऑप्शंस में आने की उम्मीद है।
OPPO A6c उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो सस्ते में बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि बेहतर कैमरा और ज्यादा पावरफुल परफॉरमेंस चाहने वाले ग्राहक दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं। यदि आप ओप्पो के इस मॉडल को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको पूरी जानकारी मिलेगी। हमारे साथ बने रहें।










