OPPO A6i 5G के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, इस लिस्टिंग में दिखी डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/oppo-a6i-5g-smartphone-google-play-console-supported-devices-listing.jpg
Highlights

स्मार्टफोन निर्माता OPPO एक और नया A-सीरीज फोन लाने की तैयारी में लग रहा है। पहले यह डिवाइस कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर नजर आ चुका है। वहीं, अब अब यह Google Play Console Supported Devices List में भी स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन का नाम OPPO A6i 5G भी कंफर्म हो गया है। आइए, आगे मोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

OPPO A6i 5G लिस्टिंग

OPPO A6i 5G स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:

OPPO A6i 5G में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। जिसकी प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.4GHz बताई जा रही है। यह प्रोसेसर डिवाइस को स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग क्षमताएं देगा, जो कि डेली यूजर्स के लिए एक बढ़िया अनुभव साबित हो सकता है।

रैम और स्टोरेज:

यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में आएगा जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। यह यूजर्स को ऐप्स, गेम्स और मीडिया स्टोरेज के लिए पर्याप्त स्पेस और फास्ट प्रदर्शन देने में सक्षम होगा।

डिस्प्ले:

OPPO A6i 5G में एक 6.67-इंच TFT LCD फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल हो सकता है। यह स्क्रीन सामान्य उपयोग के लिए उपयुक्त होगी, हालांकि यह AMOLED तकनीक नहीं है। लेकिन डिस्प्ले का साइज काफी बड़ा है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने में अच्छा अनुभव मिलेगा।

कैमरा:

फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग:

OPPO A6i 5G में 5860mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जो लंबे समय तक चलने में सक्षम होगी। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स:

इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सुरक्षित अनलॉकिंग अनुभव प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही एक LED रिंग लाइट भी दी जा सकती है। जो स्टाइलिश लुक के साथ फोटोग्राफी में मददगार हो सकती है। फोन का कुल वजन 194 ग्राम बताया गया है। जबकि इसकी मोटाई केवल 7.99mm रखी जा सकती है।

कलर ऑप्शन:

डिवाइस की अब तक की जानकारी के अनुसार यह ब्लैक कलर में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि लॉन्च के समय और भी कलर वैरियंट सामने आ सकते हैं।