OPPO A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/oppo-a6s-5g-launch-india-price-6500mah-battery-50mp-camera-45w-fast-charging.jpg

OPPO ने अपनी A-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए भारत में नया OPPO A6s 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो रोज के उपयोग के लिए अच्छा परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद एक्सपीरियंस वाला डिवाइस देख रहे हैं। कंपनी ने इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। आइए, आगे इसके दमदार फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो OPPO A6s 5G का 4GB+128GB वैरियंट 18,999 रुपये में आता है, जबकि 6GB+128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन आज से ही Amazon, Flipkart, OPPO स्टोर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 3 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है, साथ ही कुछ फाइनेंशियल पार्टनर्स के जरिए जीरो डाउन पेमेंट स्कीम का फायदा भी लिया जा सकता है।

OPPO A6s 5G में 6.75 इंच का 120Hz अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ 1125 nits तक की ब्राइटनेस दी गई है। डिजाइन की बात करें तो फोन स्लिम और प्रीमियम लुक के साथ आता है। यह 8.61mm पतला और लगभग 212 ग्राम वजन का है। इसमें यूनिबॉडी मेटालिक फ्रेम और फ्लैगशिप-स्टाइल डिजाइन है, जो इसे इस प्राइस रेंज में आकर्षक विकल्प बनाता है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO A6s 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसके साथ AI GameBoost, Splash Touch और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन ColorOS 15 पर रन करता है, जिसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं। ये फीचर्स फोन को स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देने में मदद करते हैं।

कैमरा सेगमेंट में OPPO A6s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। यह सेटअप क्लियर और नेचुरल कलर आउटपुट देने का दावा करता है। लो-लाइट और पोर्ट्रेट मोड में भी यह फोन बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो नेचुरल ब्यूटी मोड के साथ आता है।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खूबी में से एक है। क्योंकि OPPO A6s 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन 22 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक और लंबे स्टैंडबाय टाइम का सपोर्ट देता है। इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

OPPO A6s 5G स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टेबल परफॉरमेंस और अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसका मुकाबला  Tecno Spark Go 5GLava Play Ultra और Infinix Note 50X जैसे फोंस से हो सकता है। अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस है, तो OPPO A6s 5G हमारे हिसाब से अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। हालांकि, ब्रांड अलग भी ले सकते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसे ही टेक अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।