Oppo A6x 4G और A6x 5G हुए महंगे, जानें क्या हैं नई कीमतें

Oppo ने अपनी A6x सीरीज के दो स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से सामने आई आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह प्राइस हाइक 9 फरवरी से लागू हो गया है। बता दें कि इससे Oppo A6x 4G और Oppo A6x 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमत पहले से ज्यादा हुई है। यानी अगर आप इस लाइनअप के फोंस लेने का प्लान बना रहे थे तो अब कुछ और विकल्प भी देख सकते हैं।
यदि Oppo A6x 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की बात करें तो इसकी कीमत पहले 12,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 13,499 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही 4GB RAM +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 14,499 रुपये हो गई है। इन दोनों वेरिएंट्स पर 500 रुपये का प्राइस हाइक किया गया है।
Oppo A6x 5G का टॉप वैरियंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज पहले 15,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था। जो अब 16,999 रुपये में मिलेगा। यानी यहां 1,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इस तरह Oppo A6x 5G सीरीज के सभी वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। नई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर लागू हो चुकी हैं।
कंपनी ने फिलहाल इस कीमत में बढ़ोतरी के पीछे किसी खास वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट और मार्केट कंडीशंस को देखते हुए यह फैसला सामने आया है। ओप्पो ब्रांड के साथ वीवो और अन्य ब्रांड ने भी प्राइस हाइक किया है। जो मौजूदा बाजार की कंडीशन पर निर्भर हो सकता है। उम्मीद यह भी है आने वाले दिनों में मोबाइल्स की कॉस्ट पहले से ज्यादा रखी जा सकती है।
जो ग्राहक Oppo A6x 4G या A6x 5G खरीदने की योजना बना रहे हैं उन्हें अब अपडेट कीमत को ध्यान में रखकर फैसला लेना होगा। अगर किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या रिटेल स्टोर पर बैंक ऑफर्स या डिस्काउंट मिलते हैं, तो फायदेमंद हो सकता है। वहीं, बजट को लेकर कन्फ्यूजन हो तो इसी प्राइस रेंज में मौजूद दूसरे 5G व 4G स्मार्टफोंस जैसे Lava Bold N1 5G, Lava Play Ultra, Realme P3, Realme Narzo 80 Lite 4G और Redmi Note 14 SE को विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। आप टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।