OPPO ने बढ़ाई A6X 5G और A6 Pro की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/oppo-a6-pro-5g-india-launched-price-specs1.jpg

OPPO ने भारत में एक बार फिर अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया है। इस बार कंपनी ने OPPO A6X 5G और OPPO A6 Pro के चुनिंदा वैरियंट्स की कीमत में बदलाव किया है, जो अप्रैल 2026 के लिए नया अपडेट माना जा रहा है। खास बात यह है कि इससे पहले मार्च 2026 में भी इन फोंस की कीमत बढ़ाई गई थी, जिसमें कुछ वैरियंट्स पर कम बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सबसे पहले बात करें OPPO A6 Pro की तो इसके 8GB RAM + 128GB वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये हो गई है, जो पहले 24,999 रुपये थी। वहीं, 8GB RAM + 256GB मॉडल अब 28,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 27,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी दोनों ही वैरियंट्स पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

OPPO A6X 5G के वैरियंट्स में भी नया बदलाव देखने को मिला है। इसका 4GB RAM + 64GB मॉडल अब 14,999 रुपये का हो गया है, जो पहले 13,999 रुपये में मिलता था। 4GB RAM + 128GB वैरियंट की कीमत अब 15,999 रुपये हो गई है, जो पहले 15,499 रुपये थी। वहीं 6GB RAM + 128GB मॉडल अब 18,499 रुपये में मिलेगा, जो पहले 17,999 रुपये में उपलब्ध था।

OPPO A6X 5G के वैरियंट्स में अलग-अलग स्तर पर प्राइस हाइक किया गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा है। जबकि 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB वैरियंट्स पर इस बार सिर्फ 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले अपडेट की तुलना में कम माना जा सकता है।

नए बदलाव से लगता है कि OPPO ने अपनी प्राइसिंग स्ट्रैटेजी में थोड़ा बैलेंस लाने की कोशिश की है, जहां कुछ वैरियंट्स पर बढ़ोतरी कम की गई है, जबकि एंट्री लेवल मॉडल पर कीमत थोड़ी ज्यादा बढ़ाई गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन बदलावों के पीछे की आधिकारिक वजह शेयर हीं की है, लेकिन आमतौर पर सप्लाई चेन लागत, कंपोनेंट्स की कीमत और बाजार की स्थिति जैसे फैक्टर्स इसकी वजह हो सकते हैं।

यह नई कीमतें ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर लागू हो चुकी हैं और जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी अपडेट हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप OPPO A6X 5G या OPPO A6 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको अप्रैल 2026 के इस नए प्राइस अपडेट के अनुसार ही भुगतान करना होगा। बता दें कि लगातार हो रहे प्राइस में बदलावों से आने वाले समय में भी इन डिवाइस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।