OPPO A6X 5G और OPPO A6 Pro हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Join Us icon

Oppo ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें Oppo A6X 5G और Oppo A6 Pro शामिल है। यह अब नई कीमतों के साथ बाजार में उपलब्ध होंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन मॉडलों की बदली हुई प्राइस 6 मार्च 2026 से लागू हुई है। यानी इन स्मार्टफोंस को खरीदने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा दाम देना होगा। आइए, आगे सभी वैरियंट की डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले बात करें Oppo A6X 5G की, तो इस स्मार्टफोन के सभी स्टोरेज वैरियंट की कीमतों में बदलाव हुआ है। इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट पहले 13,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था, जिसे अब बढ़ाकर 13,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस पर 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

OPPO A6x 5G

Oppo A6X 5G फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत में भी इजाफा किया गया है। यह मॉडल पहले 14,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 15,499 रुपये हुई है। यानी इस पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, Oppo A6X 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भी बढ़ा दी गई है। पहले यह मॉडल 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 17,999 रुपये पड़ेगी। इस पर भी 1,000 रुपये का इजाफा देखने को मिला है।

यदि बात करें Oppo A6 Pro की तो इसके दोनों स्टोरेज मॉडल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की पुरानी कीमत 22,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 24,999 रुपये कर दिया गया है। यानी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 8GB RAM +256GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध था लेकिन अब इसकी नई कीमत 27,999 रुपये हो गई है। इस तरह इस वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जो इस लाइनअप में सबसे अधिक मानी जा सकती है।

Oppo की ओर से फिलहाल कीमत बढ़ाने के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। आमतौर पर स्मार्टफोन कंपनियां कई कारणों से अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव करती आई हैं। इनमें सप्लाई चेन की लागत में बढ़ोतरी, हार्डवेयर कंपोनेंट्स की कीमतों में बदलाव या बाजार की कंडीशन जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी कई ब्रांड अपने फोंस के प्राइस में बढ़ोतरी कर चुके हैं।

नई कीमतें 6 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं, जो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर लागू हैं साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जल्द लागू हो जाएंगी। यानी अब ग्राहकों को Oppo A6X 5G और Oppo A6 Pro अपडेटेड प्राइस पर मिलेंगे। यदि आप इन स्मार्टफोंस को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ज्यादा दाम देना होगा। वहीं, देखना होगा कि आने वाले दिनों में इनकी कीमत में कमी आती है या ये सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे ही अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here