6500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6x 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

OPPO ने आज अपनी A-सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। इसे OPPO A6x 5G नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार यह फोन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह लंबे समय तक चलने वाली 6500mAh बैटरी, पावरफुल परफॉरमेंस, शानदार डिजाइन के साथ लाया गया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।
कीमत की बात करें तो OPPO A6x 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। जो 4GB + 64GB मॉडल के लिए है। इसके 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 13,499 और 6GB + 128GB की 14,999 रुपये रखी गई है। यह फोन दो कलर ऑप्शंस Ice Blue और Olive Green में आता है। इसे Amazon, Flipkart, OPPO Store और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदा जा सकता है।
OPPO A6x 5G में 17.15cm (6.74-इंच) का LCD HD+ डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। स्क्रीन का रेशियो 90.6% है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 240Hz टच सैंपलिंग रेट तक सपोर्ट करता है। कलर रीप्रोडक्शन Vivid मोड में 83% DCI-P3 और नैचुरल मोड में 100% sRGB तक पहुंच सकता है। डिस्प्ले 256 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आया है और 700निट्स की नॉर्मल ब्राइटनेस तथा 1125निट्स की हाई ब्राइटनेस दे सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO A6x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसमें ऑक्टा-कोर CPU और ARM Mali-G57 MC2 GPU (1072MHz) शामिल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन ColorOS 15 पर चलता है, जो OPPO के स्मूथ अनुभव वाले Trinity Engine और Luminous Rendering Engine के साथ अच्छा अनुभव दे सकता है।
स्टोरेज की बात करें तो फोन तीन RAM + स्टोरेज वैरियंट में आया है। जिसमें 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB शामिल हैं। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है।
कैमरा सेटअप में इस फोन में 13MP का रियर वाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है। जो f/2.2 अपर्चर, 77° FOV और AF सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। जिसमें f/2.2 अपर्चर और वही 77° FOV है। फोन फोटो, वीडियो, पोर्ट्रेट, नाइट मोड, पैनो, स्लो-मो, ड्यूल-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स, हाई-रेज और गूगल लेंस सहित कई शूटिंग मोड सपोर्ट कर सकता है।
बड़ी बैटरी इस फोन की सबसे खास बात है क्योंकि इसमें 6500mAh साइज वाली बैटरी है। यह 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यही नहीं फोन 33W PPS और PD चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड में दिया गया है और फेसियल रिकग्निशन भी मिल जाता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर मौजूद हैं। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए फोन डुअल SIM सपोर्ट, GSM, WCDMA, LTE FDD/TDD से लेकर 5G NR तक वाइड बैंड सपोर्ट है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 16.66cm, 7.85cm और 0.86cm है। जबकि इसका वजन लगभग 212 ग्राम है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। जबकि NFC सपोर्ट नहीं दिया गया है। लोकेशन टेक्नोलॉजी में Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS के साथ A-GPS और A-GNSS पोजिशनिंग दी गई हैं।
OPPO A6x 5G खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो किफायती कीमत में बड़ी बैटरी, रोजमर्रा के लिए स्मूद परफॉरमेंस और बेहतर डिस्प्ले अनुभव चाहते हैं। भारतीय मार्केट में A6x 5G फोन Redmi Note 14 5G, realme Narzo 80X और Samsung Galaxy M15 जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है।
यदि आप ऐसा फोन खोज रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, स्मूद UI और बेहतर डिस्प्ले मिले तो OPPO A6x 5G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। हालांकि यह आप पर निर्भर होगा की आप कौन सा ब्रांड लेते हैं क्योंकि इस प्राइस में अन्य ब्रांड भी अच्छे फीचर्स दे रहें हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।