Oppo A7 Pro Max की डिटेल्स लीक, 10,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 से हो सकता है लैस

Join Us icon

OPPO अपनी A-सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में लग रहा है। क्योंकि सामने आए नए लीक में Oppo A7 Pro Max के अहम स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह A7 सीरीज का सबसे दमदार स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी, नया Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 120Hz OLED डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

10,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद

लीक के अनुसार, Oppo A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh सिंगल-सेल बैटरी हो सकती है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई केवल 8.47mm और वजन करीब 226 ग्राम बताया गया है।

डिस्प्ले डिटेल्स लीक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी Oppo A7 Pro Max फोन में 6.78-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।

Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर लीक

Oppo A7 Pro Max में Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। बता दें कि Qualcomm ने इस प्रोसेसर को मई में पेश किया था और माना जा रहा है कि यह इस चिप के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोंस में से एक हो सकता है। वहीं, RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

50MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A7 Pro Max फोन में बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना जताई गई है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बना सकता है।

फिलहाल OPPO ने अपकमिंग A7 Pro Max को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। हमें आने वाले दिनों में Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी मिलने की उम्मीद है। यदि आप बड़ी बैटरी वाला मिड रेंज फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके आगे के अपडेट के लिए वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको जानकारी मिलती रहेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here