
Oppo ने भारत में आज Oppo F19 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Oppo F19 का डिजाइन इस स्मार्टफोन की खासियत है, जो 7.95mm मोटा है और इसे 5000mAh बैटरी और 33w फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में शानदार AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 48मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। स्लीक बॉडी डिजाइन के साथ लॉन्च ओप्पो का लेटेस्ट स्मार्टफोन का भार सिर्फ 175g है। यहां हम आपको लेटेस्ट Oppo F19 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
Oppo F19 डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo F19 स्मार्टफोन में 16.34CM का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8% और रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। यह भी पढ़ें : ये फोन होगा LG का आखिरी SmartPhone, जानें किन फीचर्स से होगा लैस
डिजाइन की बात करें तो Oppo का यह स्मार्टफोन शानदार स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.95mm है। 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ लॉन्च हुए Oppo के लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में कंपनी का कहना है कि इसका इन-हेंड फील काफी कम्फर्टेबल है, 5000mAh बैटरी के साथ आने वाला इस फोन का वजन सिर्फ 175 ग्राम है।
Oppo F19 कैमरा
Oppo F19 स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी दिया गया है। Oppo F19 स्मार्टफोन का प्राइमेरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi 20X 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Oppo F19 परफॉर्मेंस
Oppo F19 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के स्मार्टफोन में स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 6GB की LPDDR4x RAM और 128GB की UFS 2.1 स्टोरेज दिया गया है। Oppo F19 स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट कस्टम यूजर इंटरफेस ColorOS 11.1 पर रन करता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरफ्रिंट सेंसर दिया गया है।
Oppo F19 कीमत
Oppo F19 स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। Oppo F19 स्मार्टफोन को 18,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इस स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Oppo f19 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इस फोन की पहली सेल ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में 9 अप्रैल 2021 से शुरू होगी।






















