
दक्षिण कोरिया की कंपनी LG ने कल ही स्मार्टफोन बाजार को Goodbye कहा है। इससे पहले कई लीक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया था। लेकिन, सोमवार को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। कंपनी को करीब छह साल तक नुकसान झेलने के बाद एलजी ने स्मार्टफोन बाजार को अलविदा कहा है। इस अलविदा से साफ है कि अब बाजार में एलजी के फोन्स देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन, एक ऐसी दिलचस्प बात सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, एक नए एलजी स्मार्टफोन को एआई बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इस फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह कंपनी का आखिरी फोन होगा, जिसे LG V70 के नाम से पेश किया जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं LG V70 स्मार्टफोन AI बेंचमार्क स्कोर पर क्या जानकारी सामने आई है।
LG V70 AI Benchmark
एलजी वी 70 स्मार्टफोन हाल ही में एआई बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर पॉप अप हुआ है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, LG V70 लेटेस्ट फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर कार्य करता है जो 8GB रैम के साथ मिलकर बनाया गया है। दिलचस्प बात यह भी है कि एलजी वी 70 ने सैमसंग गैलेक्सी एस 21 लाइनअप स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर स्कोर को हासिल किया है। इसे भी पढ़ें: LG Mobile ने बंद की अपनी दुकान, न बिकेंगे और न लॉन्च होंगे एलजी के फोन!, जानें क्या है कारण?
क्या लॉन्च होगा LG V70
अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या एलजी अपने एलजी वी70 को लॉन्च करेगा? क्या यह ब्रांड का आखिरी स्मार्टफोन होगा? यह डिवाइस काफी समय से लीक और अफवाहों का हिस्सा रहा है और नई एआई बेंचमार्क लिस्टिंग को देखते हुए यह माना जा रहा है कि एलजी वी70 को शायद लॉन्च कर सकता है।

कब तक मिलेंगे LG के फोन?
एलजी ने बताया कि अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए अभी फोन्स को बाजार में उपलब्ध करवाती रहेगी। कंपनी एक निश्चित अवधि के लिए ग्राहकों को सर्विस सपॉर्ट और सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी करती रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलजी ने पहले ही कुछ कर्मचारियों को फोन डिविजन से बिजनेस यूनिट में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
एलजी मोबाइल को हो रहा था घाटा
काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी ने 2020 में कुल 6.5 मिलियन यूनिट्स शिप किए और 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी का ग्लोबल शेयर कुल 2 प्रतिशत रहा। लेकिन सस्ती चाइनीज मोबाइल कंपनियों के प्राइस वार के सामने वे व्यावसायिक रूप से सफल नहीं हो सके। इससे पहले इसी साल एलजी ने कहा था कि कंपनी अपने स्मार्टफोन बिजनेस का आकलन करेगी। कंपनी ने कई ऑप्शन जैसे स्मार्टफोन यूनिट की बिक्री करने के बारे में भी विचार किया था।


















