डुअल सेल्फी कैमरे के साथ ओपो एफ3 प्लस लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन सेल्फी को अलग ही मुकाम पर पहुॅंचाने वाले ओपो ने अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स की रेंज में आज एक और डिवाईस शामिल कर दिया है। कंपनी ने एफ3 प्लस के रूप के नया स्मार्टफोन भारत में पेश ​कर दिया है। डुअल फ्रंट कैमरे के साथ अनेंको शानदार फोटोग्राफी फीचर्स से लैस इस फोन को बॉलीवुड ​सेलेब्रेटी द्वारा लॉन्च किया गया है। भारत में इस फोन की कीमत 30,990 रुपये रखी गई है तथा 1 अप्रैल से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च

ईवेंट के माध्यम से ओपो एफ3 प्लस को आज भारत में पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से अभिनेत्री दीपिका पाडुकोन को इस फोन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। यह फोन 1 अप्रैल से कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट्स फिल्पकार्ट, स्नैप​डील व अमेज़न इंडिया तथा रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आईये नज़र डालते है ओपो के इस शानदार स्मार्टफोन पर :

oppo_f3_plus

ओपो एफ3 प्लस खास तौर पर सेल्फी लवर्स के लिए बनाया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है जो 16-मेगापिक्सल तथा 8-मेगापिक्सल के सेंसर से लैस है। फोन का फ्रंट कैमरा ब्यूटिफाई फीचर के साथ 120डिग्री वाईड एंगल सपोर्ट करता है जो बेहतरीन ग्रुप सेल्फी लेने में सक्षम है। वहीं दूसरी ओर फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ इसमें 16-मेगापिक्सल का ही सोनी आईएमएक्स398 सेंसर भी मौजूद है।

oppo_f3_plus1

इस फोन में 1080×1920​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टिड होने के साथ ही फोन को वाटर प्रूफ भी बनाती है। कंपनी द्वारा इस फोन को एंडरॉयड मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो कलरओएस 3.0 के साथ 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है। बे​हतर ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 510 भी मौजूद है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किया कम कीमत पर एलुगा प्योर स्मार्टफोन

ओपो एफ3 प्लस में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम होने के साथ ही 4जी सपोर्टिड है। फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी जैसे फीचर के साथ कंपनी की ओर से इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो वीओसीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।