
ओप्पो ने अपनी नई F31 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसमें OPPO F31 5G, OPPO F31 Pro 5G और OPPO F31 Pro Plus 5G जैसे तीन मॉडल्स लाए गए हैं। हम इस पोस्ट में इस श्रृंखला के बेस मॉडल OPPO F31 की जानकारी दे रहे हैं। जिसमें 7000mAh बड़ी बैटरी, नया डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस और कैमरा मिल जाएगा। यही नहीं इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग जैसी खूबियां भी हैं। जो इसे इस सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बना सकती हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से जानते हैं।
OPPO F31 5G भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB+128GB मॉडल 22,999 रुपये और 8GB+256GB वैरियंट 24,999 रुपये का है। इसकी सेल 27 सितंबर 2025 से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, OPPO E-स्टोर, Flipkart और Amazon पर शुरू की जाएगी।
OPPO F31 5G खरीदने वाले ग्राहकों को प्री-बुकिंग और पहले दिन फोन लेने पर बैंक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा। कंपनी 180 दिन का फ्री प्रोटेक्शन पैक भी दे रही है, जिसमें accidental damage, liquid damage और free screen damage प्रोटेक्शन मिल जाएगा। इसके अलावा, SBI, HDFC Bank और Kotak Bank क्रेडिट कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI, 8 महीने तक का कंज्यूमर लोन (जीरो डाउन पेमेंट के साथ) और 10% तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
OPPO F31 5G एक प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400निट्स पीक ब्राइटनेस और 93.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आई है। फोन का डिजाइन स्लिम है और आउटडोर विजिबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आप इसकी तस्वीरें नीचे देख सकते हैं। यह Midnight Blue, Cloud Green और Bloom Red जैसे तीन रंगो में आया है।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 Energy चिपसेट से लैस होकर आया है। इसमें स्मूद परफॉरमेंस के लिए ब्रांड का Dual-Engine स्मूथनेस सिस्टम, Trinity Engine और 4300mm² SuperCool VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 72 महीने तक स्मूद परफॉरमेंस बनाए रख सकता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO F31 5G मोबाइल में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जिसके साथ 2MP का पोर्ट्रेट लेंस लगाया गया है। वहीं, फ्रंट में 16MP Sony IMX480 सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में Underwater Photography मोड और कई AI फीचर्स जैसे AI Perfect Shot, AI Recompose और AI Eraser शामिल हैं।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी मानी जा सकती है। इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। जिससे यह सिर्फ 30 मिनट में करीब 58% तक चार्ज हो सकता है। साथ ही इसमें Bypass Charging और Reverse Charging की सुविधा भी दी गई है। OPPO F31 5G को दमदार बनाने के लिए इसमें Damage-Proof 360° Armour बॉडी, AM04 एयरोस्पेस एलॉय फ्रेम और Multi-layer एयरबैग प्रोटेक्शन है। यही नहीं डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है। जिससे यह धूल, पानी, बारिश और यहां तक कि प्रेशराइज्ड वाटर जेट्स से भी सुरक्षित रह सकता है।
OPPO F31 5G स्मार्टफोन ColorOS 15 पर काम करता। जिसके साथ 2 साल OS अपडेट और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट दिए जा रहे हैं। इसमें Hunter Antenna, NetworkBoost Chip S1 और 5G++ जैसी तकनीक हैं। फोन DSDA (Dual SIM Dual Active) सपोर्ट करता है और Outdoor Mode 2.0 तथा Glove Mode जैसी खूबियां भी प्रदान करता है।
OPPO F31 5G का मुकाबला Samsung Galaxy M55s 5G, iQOO Z10 और realme 15T जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह मोबाइल्स भी बढ़िया फीचर्स इसी रेंज में प्रदान करते हैं। बाकि नया ओप्पो फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी, अच्छा डिजाइन और परफॉरमेंस चाहते हैं।
अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो पानी और धूल सहित जेट जैसी परिस्थितियों में भी अच्छा बना रहे, लंबा बैकअप दे और परफॉरमेंस भी सही मिल जाए तो OPPO F31 5G आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे ऑफर्स के साथ और भी सस्ता ले सकते हैं। उम्मीद है कि आपको इस फोन की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स से जुड़े रहें।










